फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drunken drunken brawl broke out among friends with sticks birthday party in Agra

Agra: जन्मदिन पार्टी में एक दोस्त ने शराब पीने से किया मना... तो हो गया बवाल, आपस में जमकर चले लाठी-डंडे

Mon, 15 Jan 2024 10:36 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 10:36 AM IST
सार

आगरा में जन्मदिन पार्टी में शराब ने बवाल करा दिया। दोस्तों में लाठी-डंडे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
drunken drunken brawl broke out among friends with sticks birthday party in Agra
मारपीट (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में टेढ़ी बगिया स्थित बंबा मार्ग पर एक युवक की जन्मदिन पार्टी में बवाल हो गया। एक दोस्त के शराब पीने से मना करने पर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। लोग बीच-बचाव में आए लेकिन 15 मिनट तक हंगामा होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि बंबा मार्ग पर रहने वाले विकास का जन्मदिन था। उसने अपने घर के बाहर दोस्तों को बुलाया था। कुछ दोस्त शराब पीने लगे। तभी विकास का एक दोस्त बाद में आया। पहले वाले दोस्त उसे भी शराब पिलाने लगे। उसने मना किया तो विवाद हो गया। मारपीट होने लगी। 
विज्ञापन


मारपीट होता देखकर परिवार के लोग आ गए। महिलाएं चीखने लगीं। युवकों को किसी तरह रोका जा सका। ऋषभ और इशरत घायल हो गए। उनका मेडिकल कराया गया। किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की। ऋषभ, इशरत के साथ ही मनोज, भोला और विशाल को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed