फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drunkard husband,

शराबी पति से पीछा छुड़ा बच्चों के साथ शहर आई थी सुनीता

Thu, 15 Sep 2022 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:12 AM IST
सार

औंछा क्षेत्र के गांव पारी का नगला निवासी लंकुश शराब पीने का आदी है, वह कोई काम धाम भी नहीं करता था, जिस वजह से दो बेटे सात वर्षीय पवन और छह वर्षीय अपिन व एक पुत्री राखी की जिम्मेदारी सुनीता ही मेहनत मजदूरी कर उठाती आ रही थी। इस दौरान पुलिस व महिलाओं के बीच काफी देर तक नोकझोंक भी होती रही, सीओ के आने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।एसडीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षणज्योंति तिराहा के पास करंट लगने से हुए हादसे के बाद एसडीएम पदम गर्ग ने टीम के साथ मौका मुआयना किया। उपभोक्ता की पर्सनल केबल दुकान के आगे लगे टीन शेड से होकर गई है, जो की कई जगह क्षतिग्रस्त पाई गई।

विज्ञापन
drunkard husband,
14एमएनपी-12-ज्योंति तिराहे के पास वह दुकान जिसके टिनशेड के पोल में करंट आने से हुई बच्चे की मौत - फोटो : MAINPURI

विस्तार

मैनपुरी। ज्योंति तिराहा के पास करंट लगने से हुए हादसे में सुनीता का सात वर्षीय पुत्र हमेशा के लिए उसे छोड़ कर चला गया। रिश्तेदारों ने बताया कि शराबी पति से पीछा छुड़ाकर वह शहर में तीन बच्चों को लेकर आई थी। मेहनत मजदूरी कर उनका भरण पोषण कर रही है, लेकिन किस्मत ने उसका बेटा छीन लिया। घटना के बाद सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र के गांव पारी का नगला निवासी लंकुश शराब पीने का आदी है, वह कोई काम धाम भी नहीं करता था, जिस वजह से दो बेटे सात वर्षीय पवन और छह वर्षीय अपिन व एक पुत्री राखी की जिम्मेदारी सुनीता ही मेहनत मजदूरी कर उठाती आ रही थी। पति की हरकतों से तंग आकर करीब एक माह पहले सुनीता तीनों बच्चों को लेकर शहर के राजीव गांधी नगर अपनी एक रिश्तेदार के पास आई और किराए पर रहने लगी। वह शादी आदि कार्यक्रम में पूड़ी बेलने के अलावा मेहनत मजदूरी कर तीनों बच्चों का भरण पोषण करने लगी। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था, बुधवार की सुबह करंट लगने से हुए हादसे ने पुत्र पवन की सांसे छीन लीं। बेटे की असमय मौत से दुखी सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं राखी भी भाई की मौत से बेहद दुखी नजर आई।
विज्ञापन

महिलाओं और पुलिस में हुई नोकझोंक
ज्योंति तिराहा के पास जाम लगाए लोगों को पुलिस ने जबरदस्ती हटाना चाहा तो महिलाएं उग्र हो गईं। पुलिसकर्मियों के सामने लाठी लेकर आ गईं और विरोध करने लगीं। पुलिस द्वारा मार्ग से निकाले जा रहे वाहनों को भी रोक दिया। इस दौरान पुलिस व महिलाओं के बीच काफी देर तक नोकझोंक भी होती रही, सीओ के आने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
ज्योंति तिराहा के पास करंट लगने से हुए हादसे के बाद एसडीएम पदम गर्ग ने टीम के साथ मौका मुआयना किया। इस दौरान वहां पास में कोई विद्युत पोल लगा नहीं पाया गया, एसडीओ ने बताया कि मेडिकल की दुकान का विद्युत संयोजन है, जिसका मीटर बाहर लगा हुआ है। उपभोक्ता की पर्सनल केबल दुकान के आगे लगे टीन शेड से होकर गई है, जो की कई जगह क्षतिग्रस्त पाई गई। उसे समय से ठीक नहीं कराया गया। बरसात की वजह से फाल्ट होने पर टीनशेड के सपोर्ट में लगे पाइप में करंट प्रवाहित होने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed