फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drunk school operator rams car into pedestrians In Agra one dead while two are in critical condition

Agra: स्कूल संचालक ने नशे में राहगीरों पर चढ़ाई कार, एक की मौत... दो की हालत नाजुक; पुलिस से भी की अभद्रता

Sun, 04 Feb 2024 12:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 12:03 PM IST
सार

आगरा में नशे में धुत स्कूल संचालक ने राहगीरों पर कार चढ़ा दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक है। पुलिस से भी अभद्रता की। 

विज्ञापन
drunk school operator rams car into pedestrians In Agra one dead while two are in critical condition
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार देर शाम स्कूल संचालक ने नशे में राहगीरों पर कार चढ़ा दी। हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी आरोपी स्कूल संचालक भिड़ गया। पुलिस ने स्कूल संचालक का मेडिकल कराया है। आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी राहुल ने पुलिस को बताया कि सफेद रंग की फार्च्यूनर कार सिकंदरा से अरतौनी की तरफ जा रही थी। औद्योगिक क्षेत्र में पुलिया के पास कार रोककर चालक ने राहगीर से माचिस मांगा। इसके बाद कार को तेज रफ्तार से आगे बढ़ा दिया। कुछ दूरी पर एक गाड़ी में सवारियों को बैठाया जा रहा था। इसी समय चालक ने कार उन पर चढ़ा दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


घायलों में फरह थाना क्षेत्र के नगला चंद्रवान दीनदयाल निवासी राजन उसका साथी मोहन सिंह और शहजादपोरी निवासी दाऊदयाल शामिल हैं। राजन दोनों साथियों के साथ ड्यूटी से घर लौट रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। घायलों को हाईवे स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने राजन को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थकों ने आरोपी को बचाने का प्रयास किया

आरोपी हरीपर्वत थाना क्षेत्र के विजयनगर स्थित आगरा पब्लिक स्कूल संचालक अंकित शर्मा है। हादसे के दौरान कार की गति इतनी तेज थी कि दोनों एयर बैग खुल गए। आरोपी ने कार से निकलकर लोगों से अभद्रता शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की। उसके कई समर्थक भी मौके पर आ गए। वह पुलिस से अभद्रता करते हुए आरोपी को बचाने का प्रयास करने लगे। 

आरोपी को हिरासत में लिया 

पुलिस ने समर्थकों को खदेड़कर आरोपी को हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा नीरज शर्मा ने बताया कि आरोपी स्कूल संचालक है। उसे हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेजा गया है। कार को क्रेन की मदद से थाने लाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed