फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drunk policemen created ruckus at Dhaba after having food in Mainpuri

Mainpuri: नशे में बेकाबू हुए सिपाही, खाना खाने के बाद ढाबा पर जमकर किया हंगामा

Sat, 16 Jul 2022 06:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Jul 2022 06:08 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर इन सिपाहियों की हरकत का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अधिकारी अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Drunk policemen created ruckus at Dhaba after having food in Mainpuri
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी में भोगांव रोड स्थित एक ढाबा पर कार से पहुंचे तीन सिपाहियों ने खाना खाने के बाद जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुर्सियां आदि भी तोड़ी गईं। उक्त घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया। तीनों सिपाही शराब के नशे में बताए जा रहे हैं, हालांकि अधिकारी अभी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में भोगांव रोड स्थित एक ढाबा पर मौजूद तीन सिपाही नशे में नजर आ रहे थे। वहां हंगामा करते नजर आए, इस दौरान ढाबा पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा उनका वीडियो भी बनाया गया। एक सिपाही कार में बैठता नजर आ रहा है, वहीं एक तो खुद को संभाल भी नहीं पा रहा था। सीसीटीवी के एक फुटेज में एक सिपाही ढाबा पर कुर्सी तोड़ते भी नजर आया। काफी देर तक ढाबा पर हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ढाबा संचालक की ओर से मामले में शिकायत भी की गई। दो सिपाही जहां पुलिस लाइन के, वहीं एक उच्च अधिकारी का गनर बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर जब पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली गई तो वह भी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कुछ भी कहने से बचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये मांगने पर हुआ झगड़ा

ढाबा संचालक का कहना है कि सिपाही झगड़ा रुपये मांगने पर करने लगे। संचालक ने बताया कि नशे ही हालत में पहुंचे सिपाहियों ने ढाबा पर खाना खाया। जब रुपये मांगे गए तो वह खुद को पुलिस वाला बताते हुए रौब दिखाने लगे। कर्मचारियों से भी अभद्रता की गई। 

कराई जाएगी जांच 

एएसपी मधुवन कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। वीडियो सामने आने के बाद मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed