फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drunk husband murdered by a sharp weapon accused wife absconded in agra

Murder in Agra: शराब पीकर घर आए पति की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Sat, 14 May 2022 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 May 2022 11:47 AM IST
सार

आगरा जिले में पत्नी ने अपने हाथों से ही मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। घर में शराब पीकर आए पति से हुए विवाद के बाद पत्नी ने धारदार हथियार से काटकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गई। बाद में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
drunk husband murdered by a sharp weapon accused wife absconded in agra
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना बसई जगनेर के गांव गूंगाबाद में शुक्रवार रात को युवक की पत्नी ने हंसिया से गर्दन और सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, युवक शराब पीने का आदी था। वह आए दिन पत्नी से मारपीट करता था। रात में भी झगड़ा कर रहा था। इस पर पत्नी ने उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए। वह लहूलुहान हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


गांव गूंगाबाद गांव निवासी देवेंद्र बेरोजगार था। उसके तीन बच्चे हैं। इस समय देवेंद्र कोई काम नहीं कर रहा था। सीओ खेरागढ़ महेश कुमार के मुताबिक, उसके भाई ओमी ने बताया है कि देवेंद्र शराब पीता था। शराब के लिए वह कुछ भी करता था। घर के बर्तन और सामान तक बेच देता था। शराब पीने के बाद पत्नी गिरजा से झगड़ा करता था।

विज्ञापन

रात में शराब पीकर आया था पति 

शुक्रवार रात को वो शराब पीकर आया था। उस समय बच्चे घर में ही थे। देवेंद्र शराब के लिए और रुपये की मांग कर रहा था। इसको लेकर गिरजा से विवाद हो गया। उनमें मारपीट हो गई। गिरजा ने गुस्से में हंसिया उठा लिया। इसके बाद देवेंद्र के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। देवेंद्र लहूलुहान हो गया। इसकी जानकारी पर परिवार के लोग आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन देवेंद्र को थाने लेकर गए। वहां से मजरूबी चिट्ठी लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत खराब होने पर एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले आए, जहां रात एक बजे इलाज के दौरान देवेंद्र की मौत हो गई। घटना के बाद गिरजा फरार हो गई।  सीओ ने बताया कि ओमी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गिरजा मजदूरी करके पाल रही थी तीन बच्चे

गांव गूंगाबाद में देवेंद्र की हत्या के बाद पत्नी गिरजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके तीन बच्चे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों का यही कहना था कि अब तीनों का क्या होगा। उन्हें कौन संभालेगा। देवेंद्र का बड़ा बेटा विशाल 11 साल का है, जबकि दूसरा नौ साल का श्याम सुंदर और तीसरे नंबर पर सात साल की बेटी सोनम है। पिता की मौत के बाद तीनों सहमे हुए हैं। उनसे पुलिस ने भी पूछताछ की कोशिश की।

विशाल ने यही बताया कि वह घर में ही थे। मम्मी-पापा झगड़ रहे थे। वह डर के कारण दूर खड़े हो गए थे। मां गिरजा को पुलिस ने पकड़ लिया था। इस कारण बच्चे परेशान थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि देवेंद्र कुछ कमाता नहीं था। इस कारण गिरजा मजदूरी करती थी। लोग भी उसकी मदद करते थे। इससे बच्चों को पाल रही थी। पति के शराब पीने की लत से वो परेशान थी। घर भी बर्बाद हो गया था। गिरजा के पकड़े जाने के बाद कुछ लोगों ने पुलिस से यही कहा कि वह जेल चली गई तो बच्चों का क्या होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed