Murder in Agra: शराब पीकर घर आए पति की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार
आगरा जिले में पत्नी ने अपने हाथों से ही मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। घर में शराब पीकर आए पति से हुए विवाद के बाद पत्नी ने धारदार हथियार से काटकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गई। बाद में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना बसई जगनेर के गांव गूंगाबाद में शुक्रवार रात को युवक की पत्नी ने हंसिया से गर्दन और सिर पर प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, युवक शराब पीने का आदी था। वह आए दिन पत्नी से मारपीट करता था। रात में भी झगड़ा कर रहा था। इस पर पत्नी ने उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए। वह लहूलुहान हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गांव गूंगाबाद गांव निवासी देवेंद्र बेरोजगार था। उसके तीन बच्चे हैं। इस समय देवेंद्र कोई काम नहीं कर रहा था। सीओ खेरागढ़ महेश कुमार के मुताबिक, उसके भाई ओमी ने बताया है कि देवेंद्र शराब पीता था। शराब के लिए वह कुछ भी करता था। घर के बर्तन और सामान तक बेच देता था। शराब पीने के बाद पत्नी गिरजा से झगड़ा करता था।
रात में शराब पीकर आया था पति
शुक्रवार रात को वो शराब पीकर आया था। उस समय बच्चे घर में ही थे। देवेंद्र शराब के लिए और रुपये की मांग कर रहा था। इसको लेकर गिरजा से विवाद हो गया। उनमें मारपीट हो गई। गिरजा ने गुस्से में हंसिया उठा लिया। इसके बाद देवेंद्र के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। देवेंद्र लहूलुहान हो गया। इसकी जानकारी पर परिवार के लोग आ गए।
परिजन देवेंद्र को थाने लेकर गए। वहां से मजरूबी चिट्ठी लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत खराब होने पर एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले आए, जहां रात एक बजे इलाज के दौरान देवेंद्र की मौत हो गई। घटना के बाद गिरजा फरार हो गई। सीओ ने बताया कि ओमी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गिरजा मजदूरी करके पाल रही थी तीन बच्चे
गांव गूंगाबाद में देवेंद्र की हत्या के बाद पत्नी गिरजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके तीन बच्चे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों का यही कहना था कि अब तीनों का क्या होगा। उन्हें कौन संभालेगा। देवेंद्र का बड़ा बेटा विशाल 11 साल का है, जबकि दूसरा नौ साल का श्याम सुंदर और तीसरे नंबर पर सात साल की बेटी सोनम है। पिता की मौत के बाद तीनों सहमे हुए हैं। उनसे पुलिस ने भी पूछताछ की कोशिश की।
विशाल ने यही बताया कि वह घर में ही थे। मम्मी-पापा झगड़ रहे थे। वह डर के कारण दूर खड़े हो गए थे। मां गिरजा को पुलिस ने पकड़ लिया था। इस कारण बच्चे परेशान थे। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि देवेंद्र कुछ कमाता नहीं था। इस कारण गिरजा मजदूरी करती थी। लोग भी उसकी मदद करते थे। इससे बच्चों को पाल रही थी। पति के शराब पीने की लत से वो परेशान थी। घर भी बर्बाद हो गया था। गिरजा के पकड़े जाने के बाद कुछ लोगों ने पुलिस से यही कहा कि वह जेल चली गई तो बच्चों का क्या होगा।