फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drunk car driver crashed many people in front of bride house

यूपी: शराब के नशे ने छीनी शादी की खुशियां, दुल्हन की मौसी की मौत, दूल्हा समेत कई घायल

Sat, 09 Mar 2019 05:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Mar 2019 05:06 PM IST
विज्ञापन
drunk car driver crashed many people in front of bride house
घटना के बाद गुमसुम बैठी दुल्हन
मैनपुरी जिले में शराब की वजह से शादी की खुशियां काफूर हो गईं। दूल्हे को लेकर जनमासे जा रहे नशे में धुत कार चालक ने कई लोगों को रौंद दिया। घटना में दुल्हन की मौसी की मौत हो गई, वहीं दूल्हा समेत 9 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गमगीन माहौल में शादी की रस्में संपन्न हुईं।
विज्ञापन


भोगांव थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर नगरिया निवासी ईश्वर दयाल की पुत्री सरिता की बरात शुक्रवार की शाम जनपद एटा के थाना बागवाला क्षेत्र के गांव रामनगर से आई थी। बरात आने के बाद शादी की सभी रस्में संपन्न हुईं। शनिवार की सुबह दूल्हा अजय कुमार जनवासे से पैदल ही मंडप पर फेरों के लिए आ रहा था।
विज्ञापन


तभी उसके बहनोई और चालक ने बोलेरो में बैठा लिया। आरोप है कि चालक शराब के नशे में था। गाड़ी जब मंडप के पास पहुंची तो चालक नियंत्रण खो बैठा। ब्रेक की जगह एक्सिलरेटर को दबा दिया। इससे बोलेरो मंडप के पास बैठे लोगों को रौंदती हुई जेनरेटर और बाइक से जा टकराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विदाई के बाद दुल्हन की मौसी ने तोड़ा दम

हादसे में दूल्हा अजय कुमार, दुल्हन की मौसी लक्ष्मी देवी, उनकी पुत्री अंशू के अलावा सतेंद्र कुमार, आठ वर्षीय दिव्यांश, वरुण कुमार निवासीगण गांव लालपुर थाना गुरसहायगंज कन्नौज घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जहां से लक्ष्मी, अंशू को सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई में कुछ देर उपचार के बाद लक्ष्मी की मौत हो गई। वहीं, बेटी अंशू की हालत गंभीर बताई जा रही थी। हादसे की जानकारी होने के बाद शादी वाले घर में मातम का माहौल बन गया।

गांव मुदारपुर नगरिया में बोलेरो की चपेट में आकर दूल्हा समेत आठ लोगों के घायल होने के बाद शादी की अन्य रस्में गमगीन माहौल में संपन्न हुईं। फेरों और विदाई के समय दुल्हन की मौसी जीवित थी। जब उनकी मौत की जानकारी मिली तो घर में कोहराम गच गया। परिजन शव लेने के लिए सैफई रवाना हो गए।

आलीपुर खेड़ा चौकी इंचार्ज सतेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों से जानकारी हुई है कि चालक के नशे में होने से हादसा हुआ है। तहरीर मिलने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed