{"_id":"648f485909e42c37550f91e8","slug":"drunk-accused-ransacked-the-dhaba-mainpuri-news-c-25-1-193826-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नशे में धुत आरोपियों ने ढाबा में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नशे में धुत आरोपियों ने ढाबा में की तोड़फोड़
Sun, 18 Jun 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
कुरावली।
शनिवार की रात नशे में धुत आरोपियों ने ढाबा पर चाय पी रहे एक युवक को तमंचा की बट से पीटकर घायल कर दिया। ढावा में भी आरोपियों ने तोडफ़ोड़ कर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव खिरिया पीपल निवासी जितेंद्र सिंह शनिवार की रात जीटी रोड स्थित बाबा ढाबा पर चाय पी रहा था। तभी वहां गांव का रहने वाला पिंटू सिंह अपने साथी शीलेंद्र कुमार, करू और अरुण के साथ नशे की हालत में ढाबा पर आया। आरोपी चाय पी रहे जितेंद्र के साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। तमंचा की बट से भी पिटाई की। इस दौरान नशे में धुत आरोपियों ने ढाबा में तोडफ़ोड़ कर दी। ढाबा संचालक को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घायल जितेंद्र का पुलिस ने मेडिकल कराया।