फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drug trafficking network spread across ten states

Agra: दस राज्यों में फैला नशीली दवाओं की तस्करी का नेटवर्क, इस्तेमाल व तस्करी पर रोक के लिए हो रहे ये प्रयास  

Fri, 24 Jun 2022 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Jun 2022 11:59 AM IST
सार

मद्य निषेध दिवस 26 जून को मनाया जाता है। इस दिन स्वास्थ्य, औषधि, शिक्षा आदि विभाग नशीली दवाओं के इस्तेमाल व तस्करी के प्रति लोगों को जागरूक करते हैं। जागरूकता के तमाम प्रयासों के बाद भी नशे के इस करोबार पर लगाम नहीं लग पा रही है।
 

विज्ञापन
Drug trafficking network spread across ten states
नशीली दवा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशीली दवाओं की तस्करी का जाल आगरा से दस राज्यों तक फैल चुका है। पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों की टीमें आगरा से नशीली दवाओं के कारोबार को मिटाने में जुटी हैं। 26 जून को जिले में मद्य निषेध दिवस मनाया जाएगा। स्वास्थ्य, औषधि, शिक्षा आदि विभाग नशीली दवाओं के इस्तेमाल व तस्करी के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।

विज्ञापन


कमला नगर निवासी अरोड़ा बंधु जिले में पहले दवा माफिया घोषित हुए हैं। पुलिस व प्रशासन इनकी संपत्तियां चिह्नित कर रहा है। ये दोनों भाई नारकोटिक्स की प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी में लिप्त मिले। पंजाब पुलिस इन्हें आगरा से गिरफ्तार कर ले गई थी। इनके अलावा कमला नगर निवासी पंकज गुप्ता को गिरफ्तार किया जा चुका है। औषधि विभाग के अनुसार जिले में 30 से अधिक लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके विरुद्ध मुकदमे लंबित हैं। 
विज्ञापन


फव्वारा दवा बाजार में नारकोटिक्स सहित 10 राज्यों की पुलिस छापामारी कर चुकी है। औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि कफ सीरप, नींद की गोलियों का इस्तेमाल नशे के लिए होता है। ऐसे लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। आगरा से पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के अलावा बिहार के रास्ते बांग्लादेश तक कफ सीरप व नींद की गोलियों की तस्करी होती है। तमाम कार्रवाई के बावजूद प्रभावी अंकुश नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिलाएंगे शपथ

मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकंडन ने बताया कि नशा जीवन बर्बाद करता है। नशामुक्ति व नशीली दवाओं के प्रति लोगो को जागरूक किया जाएगा। 26 जून को विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। लोगों को शपथ दिलाई जाएगी। नशीले पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई भी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed