फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drug smuggler arrested in agra

आगरा: नौ राज्यों में तस्करी करने वाले जयपुरिया गैंग का सरगना गिरफ्तार, नशे की दवाओं की खेप मिली

Mon, 15 Feb 2021 09:50 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Feb 2021 09:50 AM IST
सार

  • जयपुरिया गैंग का सरगना है पंकज, गोदाम से मिली थीं चार करोड़ की दवाएं

विज्ञापन
drug smuggler arrested in agra
आगरा: जयपुरिया गैंग का सरगना पंकज गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा से नौ राज्यों में दवा तस्करी करने वाले जयपुरिया गैंग के सरगना पंकज गुप्ता को पुलिस ने रविवार रात दस बजे खंदारी से गिरफ्तार कर लिया। वह नशे की दवाएं लेकर स्कूटी से जा रहा था। उसने पूछताछ में गिरोह के कुछ और सदस्यों के नाम बताए हैं। पुलिस को यह भी पता चला है कि शहर के कई मेडिकल स्टोरों पर वह तस्करी की दवाएं बेचता था।

विज्ञापन


कमला नगर निवासी पंकज गुप्ता उर्फ चंद्रकांत गुप्ता उर्फ पेंटा की तलाश पुलिस को दो महीने से थी। उसके घर और गोदाम पर 20 दिसंबर 2020 को छापा पड़ा था। वहां से चार करोड़ रुपये की दवाएं बरामद की गई थी। इनमें नशे की दवाएं, सरकारी सप्लाई की दवाएं थीं। वह पहले जयपुरिया गैंग का सदस्य था। सरगरना प्रमोद जयपुरिया था। 
विज्ञापन


उसके जेल जाने के बाद गैंग का सरगना पंकज बन गया। उसके खिलाफ कमला नगर थाना में केस दर्ज है। इसकी विवेचना न्यू आगरा थाना पुलिस कर रही है। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि उसे न्यू आगरा थाना पुलिस ने पकड़ा है। उससे बरामद दवाओं की पड़ताल ड्रग विभाग करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

काले कारोबार में पूरा परिवार शामिल
दवा तस्करी के काले कारोबार में पंकज का पूरा शामिल है। बेटा अमन और भाई सूर्यकांत पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पत्नी रिचा, बेटी अकांक्षा और श्रुति फरार चल रही हैं। बेटे अमन ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि सरकारी सप्लाई की दवाओं की रीपैकिंग घर पर ही की जाती थी। इसमें मां और बहनें भी साथ देतीं थीं। ये तस्करों को सप्लाई भी देने जातीं थीं।

गिरोह में 20 से ज्यादा सदस्य 
पंकज गुप्ता के गिरोह में 20 से अधिक सदस्य हैं। संजीव गुप्ता, नरेंद्र कुमार उर्फ नंदू, धीरज रघुनानी और मन्नत करीरा पहले ही पकड़े जा चुके हैं। मन्नत करीरा का पति अनिल सिंधी, हरप्रीत, अमित मित्तल सहित 15 और सदस्य हैं। पंकज पांच साल से दवा की तस्करी कर रहा है। वह भ्रूण लिंग की जांच करने वाली किटों की भी तस्करी करता है। 

अरोड़ा, जयपुरिया, राजौरा गैंग पर शिकंजा 
इन दिनों पुलिस और ड्रग विभाग तीन गिरोहों पर शिकंजा कस रहा है। ये हैं अरोड़ा गैंग, जयपुरिया गैंग और राजौरा गैंग। अरोड़ा गैंग के विक्की और कपिल अरोड़ा पंजाब और हरियाणा सहित आठ राज्यों में नशे की दवाइयों की तस्करी करते हैं। पंकज गुप्ता का जयपुरिया गैंग नशे की दवाइयों की तस्करी के साथ सरकारी दवाइयों को फिर से पैक कर बेचता है। राजौरा गैंग नकली दवाएं तैयार कराता है और  एक्सपायर दवाओं को फिर से पैक कर बेचता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed