फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drug representatives will take out a rally on March 11

Agra News: दवा प्रतिनिधि 11 मार्च को निकालेंगे रैली

Sat, 17 Feb 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Feb 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Drug representatives will take out a rally on March 11
कासगंज। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। ज्ञापन में दवा प्रतिनिधियों ने आगामी आंदोलनात्मक कदमों की भी जानकारी दी है। दवा प्रतिनिधि 11 मार्च को लखनऊ रैली में शामिल होंगे।दवा प्रतिनिधि संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से पिछले लंबे समय से विभिन्न मांग की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दवा प्रतिनिधियों मांगों में चार श्रम संहिता को निरस्त करने, बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम 1976 सहित मौजूद श्रम कानून को जारी रखने, सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की निश्चित अवधि रोजगार पर नियुक्ति की अनुमति देने, सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की छंटनी व स्थानांतरण आदि न किए जाने की मांग शामिल है। उन्होंने बताया कि इन्हीं सभी मांगों को लेकर आगामी 11 मार्च को लखनऊ में एक रैली होगी। इसमें जिले से भी दवा प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed