फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miss Universe was impressed by the beauty of Taj Mahal

Agra:  ताजमहल की खूबसूरती पर फिदा हुईं मिस यूनिवर्स, बोलीं-वाह ताज, वंडरफुल, अमेजिंग

Mon, 24 Mar 2025 08:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 08:02 AM IST
सार

मिस यूनिवर्स विक्टोरिया केजोर थीलविग और मिस यूनिवर्स इंडिया ने  50 मिनट तक ताजमहल का भ्रमण किया। ताजमहल की खूबसूरती पर मिस यूनीवर्स फिदा हो गईं। 
 

विज्ञापन
Miss Universe was impressed by the beauty of Taj Mahal
ताजमहल की खूबसूरती पर फिदा हुईं मिस यूनिवर्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा आईं मिस यूनिवर्स विक्टोरिया केजोर थीलविग और मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा ने रविवार को ताजमहल निहारा। दोनों सुंदरियों ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। ताजमहल की खूबसूरती पर मिस यूनीवर्स फिदा हो गईं। वाह ताज, वंडरफुल, अमेजिंग कहते हुए धवल इमारत को निहारतीं रहीं। उन्होंने पच्चीकारी पर आश्चर्य जताया।
विज्ञापन


सिल्वर कलर का सूट पहने हुईं विक्टोरिया और रिया ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लिया। पर्यटक भी उनको निहारने लगे। उन्होंने ताजमहल की वास्तुकला, पच्चीकारी और रखरखाव के बारे में जानकारी ली। रॉयल गेट से प्रवेश करते ही पर्यटकों की भीड़ उन्हें देखने के लिए जुट गई। मिस यूनिवर्स करीब 50 मिनट ताजमहल के अंदर रहीं। उन्होंने कहा कि जिंदगी में हर इंसान को एक बार ताजमहल जरूर देखना चाहिए।
विज्ञापन



कई देश घूमने के बाद आज ताजमहल को देखा, दावे से कह सकती हूं कि ये दुनियाभर में अद्भुत कलाकारी व प्रेम का एक अनोखा नमूना है। मिस यूनिवर्स इंडिया रिया सिंघा ने कहा कि मैंने सोच लिया था, जब भी आगरा जाऊंगी तो ताजमहल जरूर देखूंगी। ताजमहल के विषय में जितना सुना था उससे कही ज्यादा खूबसूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed