फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drug links are connected to Mathura

Agra News: मथुरा तक जुडे हैं नशीले पदार्थ के तार

Sun, 31 Dec 2023 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 31 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Drug links are connected to Mathura
कासगंज। जिले में नशीले पदार्थ का कारोबार के तार मथुरा, अलीगढ़ सहित अन्य जनपदों तक जुडे़ हुए है। बाहरी जनपदों व अन्य राज्यों के आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। पुलिस ने मथुरा के एक आरोपी को नशीले पदार्थ एवं चोरी के मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी नगर अजीत चौहान के नेतृत्व में कासगंज पुलिस ने अमर निवासी मोहल्ल बहादुरपुरा कोतवाली व जनपद मथुरा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 600 ग्राम नाजायज नशीला पाउडर (डायजापाम) व चोरी किये 2 अदद मोबाइल फोन बरामद किए गए। बताते चलें कि जिले में इस समय नशीले पदार्थ का कारोबार काफी फल फूल रहा है। पुलिस ने 27 दिसंबर को हरियाणा के पलवल, अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से एक लाख रुपये की चरस व स्मैक पुलिस ने बरामद की थी। इससे पहले भी जिले में बाहरी जनपदों, एवं राज्यों के नशा कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed