फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Didn't like coming to wife's brother's house When I protested friends murdered beheaded me

UP: पत्नी के भाई के घर आना नहीं था पसंद...विरोध किया तो दोस्तों ने किया कत्ल, काट ले गए सिर

Tue, 05 Nov 2024 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Nov 2024 09:08 AM IST
सार

मथुरा के बलदेव में मिली सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ये लाश आगरा के रहने वाले वैल्डिंग कारीगर की थी। बताया गया है कि हत्या तीन दोस्तों ने महज इस बात का विरोध करने पर की, क्योंकि वो उनका पत्नी के भाई के घर आने-जाने का विरोध करता था। 
 

विज्ञापन
Didn't like coming to wife's brother's house When I protested friends murdered beheaded me
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गांव सेहत में शनिवार को मिली सिर कटी लाश की रविवार को पहचान हो गई। सिकंदरा के कैलाश नगर निवासी ओम प्रकाश कुशवाहा की हत्या कर शव फेंका गया था। मामले में मृतक की पत्नी ने तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी घरों से फरार हैं। सिर बरामद नहीं हो सका है। आरोप है कि ओम प्रकाश साले के घर जाने से युवक को रोकते थे, इस पर उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बलदेव ने बताया मृतक की पत्नी श्रीमती ने तहरीर दी। उन्होंने कहा कि वह मूलरूप से ऊंची का पुरा, कोलारी थाना, धाैलपुर की रहने वाली हैं। आगरा के सिकंदरा स्थित राधाकृष्ण धाम में रहती हैं। पति ओमप्रकाश के पास शनिवार शाम 6 बजे पति के मोबाइल पर दोस्त गाैरी कुंज के अजय ने फोन किया था। वह घर से चले गए। इसके बाद वापस नहीं आए।
विज्ञापन


उन्होंने थाना सिकंदरा में गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में उनका शव मिलने की जानकारी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि पति की हत्या अजय गोस्वामी ने अपने साथी राहुल और पिल्ला गोस्वामी के साथ मिलकर की है। श्रीमती का कहना है कि आरोपी अजय का उनके भाई के घर पर आना-जाना था। इसका विरोध पति करते थे। इससे रंजिश मानकर तीनों ने हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  विशाल अजगर कुएं में गिरा: 30 फीट लंबाई और वजन इतना...बाहर खींचने में छूटे पांच लोगों के पसीने, गांव वालों की फटी रह गईं आंखें



 

सिर कटी लाश के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज
गांव सेहत में शनिवार को युवक की सिर कटी लाश मिली थी। शव सिकंदरा, कैलाश नगर निवासी ओम प्रकाश कुशवाहा का था। थानाध्यक्ष बलदेव ने बताया मृतक की पत्नी श्रीमती की तहरीर पर आगरा के कैलाश नगर निवासी अजय गोस्वामी, राहुल गोस्वामी और पिल्ला गोस्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नामजद लोगों की तलाश में दबिश दी गई। सभी घरों से फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed