फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drug addiction turns three friends into criminals

नशे की ऐसी लत: सीधा रास्ता छोड़ अपनाई अपराध की राह, पुलिस ने दबोचे तीन दोस्त

Mon, 13 May 2024 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 May 2024 10:20 AM IST
सार

तीन दोस्तों को नशे की लत ने अपराधी बना दिया। महंगे नशे के लिए तीनों ने ही लूट और छिनैती शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
 

विज्ञापन
Drug addiction turns three friends into criminals
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के  ट्रांस यमुना पुलिस ने तमंचे के बल पर ऑटो चालक से लूट करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस और एक एक्टिवा बरामद की है। नशे की लत पूरी करने के लिए ये लूट और छिनैती करते थे। आरोपियों पर पहले से छह से अधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना थानाध्यक्ष ने बताया कि कालिंदी विहार कांशीराम आवास योजना निवासी आमीन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 10 मई की रात करीब 12 बजे वह ऑटो चलाकर घर जा रहे थे। रास्ते में सौ फुटा रोड के पास एक्टिवा सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। मोबाइल और 3000 रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। पुलिस ने शनिवार रात टेढ़ी बगिया प्रकाश पुरम निवासी विकास, कालिंदी बिहार निवासी तनिष्क और कृष्णा बाग कॉलोनी निवासी मयंक भारती सहित तीनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। तीनों को नए-नए तरीके का महंगा नशा करना पसंद है। उसकी पूर्ति के लिए लूट और छिनैती करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed