{"_id":"6693740cd0fe24e7fe0ba6ae","slug":"drone-flown-in-restricted-area-of-taj-mahal-in-agra-2024-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ताजमहल की सुरक्षा में सेंध.... मुख्य गुम्बद के ऊपर सुबह-सुबह उड़ा ड्रोन; मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ताजमहल की सुरक्षा में सेंध.... मुख्य गुम्बद के ऊपर सुबह-सुबह उड़ा ड्रोन; मचा हड़कंप
Sun, 14 Jul 2024 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:15 PM IST
सार
ताजमहल की सुरक्षा में एक बार फिर सेंध लगी है। रविवार सुबह ताजमहल के पास ड्रोन उड़ाया गया। जबकि ताज की सुरक्षा के दायरे में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
ताजमहल और यमुना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्वदाय स्मारक ताजमहल की सुरक्षा में फिर सेंध लगाने की कोशिश की गई। सुबह करीब 6 बजे लोगों ने ताज के मुख्य गुंबद पर ड्रोन को उड़ते देखा। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही एएसआई, पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गईं। ड्रोन उड़ाने वाले की तलाश की जा रही है।
ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की उड़ान प्रतिबंधित है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं। जांच शुरू कर दी गई। ड्रोन का वीडियो करीब 31 सेकंड का है। पुलिस को शक है कि किसी पर्यटक ने ड्रोन उड़ाया होगा। ड्रोन का वीडियो ताज के भीतर से बनाया गया है।

संयुक्त टीम कर रही है जांच
ड्रोन उड़ाने की जांच के लिए एएसआई और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई है। होटलों में छानबीन की जा रही है। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि ताज के ऊपर ड्रोन का वायरल वीडियो मिला है। इसकी जांच की जा रही है। यह पुराना भी हो सकता है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।

पहले भी उड़ाए जा चुके हैं ताज पर ड्रोन
इसके पहले भी ताजमहल परिसर में ड्रोन उड़ाने के मामले आ चुके हैं। कई दफा पुलिस ने ऐसे पर्यटकों को पकड़ा भी है मगर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
इसके पहले भी ताजमहल परिसर में ड्रोन उड़ाने के मामले आ चुके हैं। कई दफा पुलिस ने ऐसे पर्यटकों को पकड़ा भी है मगर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।