{"_id":"6681cac81b9f9d64be0a05b5","slug":"drone-cameras-will-monitor-kanwar-fair-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-117342-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कांवड़ मेले पर ड्रोन कैमरों की रहेगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कांवड़ मेले पर ड्रोन कैमरों की रहेगी निगरानी
Mon, 01 Jul 2024 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। कांवड़ यात्रा की तैयारियाें की जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। वहीं अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कांवड़ यात्रा के दौरान पार्किंग व्यवस्था, रुट डायवर्जन, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, समुचित प्रकाश की व्यवस्था, चिकित्सा कैंप, मेडिकल व्यवस्था के लिए स्थान चिन्हित करने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने असामाजिक , सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को चिन्हित करने, यदि दुर्घटना घटित होती है तो पुलिस रिस्पांस टाइम को कम से कम करने, अग्निशमन विभाग को अपने सभी उपकरणों को दुरुस्त रखने, डीजे संचालकों से मीटिंग कर निर्धारित डेसिबल का ही प्रयोग करने, राजपत्रित अधिकारियों को कांवड़ रुटों पर नियमित भ्रमण, निरीक्षण कर प्रगतिशील कार्यों की समीक्षा करने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक अर्पणा रजत कौशिक ने कहा कि ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखे। मेले पर पूर्ण निगरानी रखी जाए। कांवड़ियों को दिक्कतें न हों। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।