फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Driving Licence Slot Increased In RTO Agra

लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए काम की खबर, अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, जानिए पूरी खबर

Thu, 05 Dec 2019 02:51 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 05 Dec 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
Driving Licence Slot Increased In RTO Agra
ड्राइविंग लाइसेंस
संभागीय परिवहन कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों को अब टेस्ट देने के लिए 45 दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लर्निंग लाइसेंस का स्लॉट बुधवार से 75 आवेदकों के लिए और बढ़ गया। इसके लिए दो अतिरिक्त कंप्यूटर लगाए जाएंगे। अब प्रतिदिन 425 लाइसेंस के आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


आरटीओ में जुलाई में जुर्माना राशि बढ़ाए जाने के बाद प्रशिक्षु लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों की संख्या में इजाफा हो गया था। जुलाई से पहले 200 आवेदक प्रतिदिन का स्लॉट था।
विज्ञापन


अक्टूबर में इसे बढ़ाकर 350 आवेदक प्रतिदिन किया गया, लेकिन इसके बाद भी लर्निंग लाइसेंस के आवेदकों को 45 दिन बाद की तारीख टेस्ट देने के लिए दी जा रही थी। इस कारण आवेदकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। कई आवेदकों को लाइसेंस की तुरंत आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लर्निंग लाइसेंस पटल पर बढ़ती भीड़ को देखकर अब आरटीओ ने लखनऊ से स्लॉट बढ़ाने की अनुमति मांगी थी। बुधवार से 75 लोगों का स्लॉट और बढ़ गया। अब प्रतिदिन 425 लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

एआरटीओ प्रशासन एके सिंह ने बताया कि स्लॉट बढ़ाने के पीछे मुख्य कारण आवेदकों की लंबी वेटिंग को समाप्त करना है। वेटिंग 45 दिन की चल रही है। बढ़े हुए स्लॉट में आवेदनों की संख्या बढ़ने के साथ ही एक सप्ताह के भीतर लोगों को चार से पांच दिन बाद टेस्ट के लिए बुलाया जा सकेगा।

इसके साथ ही कंप्यूटर टेस्ट के लिए दो अतिरिक्त कंप्यूटर भी मंगवाए गए हैं, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वह आसानी से कंप्यूटर टेस्ट दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed