{"_id":"5de8cc208ebc3e54f314654d","slug":"driving-licence-slot-increased-in-rto-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए काम की खबर, अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, जानिए पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए काम की खबर, अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, जानिए पूरी खबर
Thu, 05 Dec 2019 02:51 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 05 Dec 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस
संभागीय परिवहन कार्यालय में लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों को अब टेस्ट देने के लिए 45 दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लर्निंग लाइसेंस का स्लॉट बुधवार से 75 आवेदकों के लिए और बढ़ गया। इसके लिए दो अतिरिक्त कंप्यूटर लगाए जाएंगे। अब प्रतिदिन 425 लाइसेंस के आवेदन किए जा सकेंगे।
आरटीओ में जुलाई में जुर्माना राशि बढ़ाए जाने के बाद प्रशिक्षु लाइसेंस बनवाने वाले आवेदकों की संख्या में इजाफा हो गया था। जुलाई से पहले 200 आवेदक प्रतिदिन का स्लॉट था।
अक्टूबर में इसे बढ़ाकर 350 आवेदक प्रतिदिन किया गया, लेकिन इसके बाद भी लर्निंग लाइसेंस के आवेदकों को 45 दिन बाद की तारीख टेस्ट देने के लिए दी जा रही थी। इस कारण आवेदकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। कई आवेदकों को लाइसेंस की तुरंत आवश्यकता होती है।

Trending Videos
लर्निंग लाइसेंस पटल पर बढ़ती भीड़ को देखकर अब आरटीओ ने लखनऊ से स्लॉट बढ़ाने की अनुमति मांगी थी। बुधवार से 75 लोगों का स्लॉट और बढ़ गया। अब प्रतिदिन 425 लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे।
एआरटीओ प्रशासन एके सिंह ने बताया कि स्लॉट बढ़ाने के पीछे मुख्य कारण आवेदकों की लंबी वेटिंग को समाप्त करना है। वेटिंग 45 दिन की चल रही है। बढ़े हुए स्लॉट में आवेदनों की संख्या बढ़ने के साथ ही एक सप्ताह के भीतर लोगों को चार से पांच दिन बाद टेस्ट के लिए बुलाया जा सकेगा।
इसके साथ ही कंप्यूटर टेस्ट के लिए दो अतिरिक्त कंप्यूटर भी मंगवाए गए हैं, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वह आसानी से कंप्यूटर टेस्ट दे सकें।