{"_id":"65944e9de99cddd66408dde8","slug":"drivers-tried-to-block-bareilly-road-and-bypass-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-9380-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: चालकों ने की बरेली मार्ग और बाईपास पर जाम लगाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: चालकों ने की बरेली मार्ग और बाईपास पर जाम लगाने की कोशिश
Tue, 02 Jan 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। वाहन चालकों के द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के संशोधन को लेकर लगातार विरोध किया जा रहा है। मंगलवार को हड़ताली वाहन चालकों ने बरेली रोड और बाईपास पर मार्ग अवरुद्ध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दोनों ही स्थानों पर सूचना मिलते ही तत्काल पहुंचकर जाम लगाने की कोशिश नाकाम कर दी। बाईपास के बहेडिय़ा पर आधा घंटे तक जाम लगा। जबकि गोरहा पर यातायात पुलिस की मौजूदगी के कारण जाम लगाने की कोशिश नाकाम हो गई। दोनों ही स्थानों पर वाहन चालकों ने एक्ट संशोधन का विरोध किया।
वाहन चालकों की हड़ताल को देखते हुए जिले में पुलिस प्रशासन सतर्क है। प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी की जा रही है। जिससे लोग जाम न लगा सकें और विरोध प्रदर्शन न हों सकें। पुलिस की गाडिय़ां और यातायात पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग भी की जा रही है। दोपहर के बाद गोरहा पर बरेली मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश हुई। यहां एक्ट के विरोध में वाहन चालकों के द्वारा विरोध किया गया और सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। यहां यातायात पुलिस ने जाम के प्रयास को नाकाम कर दिया तो बाईपास पर बहेडिय़ा गांव के निकट चालकों ने जाम लगा दिया। यहां आधा घंटा जाम लगा रहा। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस की टीमें पहुंच गईं और हड़ताली वाहन चालकों को समझा बुझाकर हटा दिया।
ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की संख्या
कासगंज। बसों का संचालन दूसरे दिन भी प्रभावित रहा। जिसके कारण हाथरस, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या मंगलवार को बढ़ गई। चूंकि दिल्ली रूट की कोई ट्रेन यहां से संचालित नहीं है। ऐसी स्थिति में दिल्ली रूट के यात्रियों को दिक्कतें हुईं। उन्हें रोडवेज की बसों का ही सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर डीजल और पेट्रोल का स्टॉक उपलब्ध
कासगंज। जिले के पेट्रोल पंपों पर अभी डीजल और पेट्रोल व गैस एजेंसियों पर गैस सप्लाई की किल्लत नहीं बनी है। चूंकि बड़े लोडर वाहनों के द्वारा डीजल की खरीद नहीं की जा रही। जिससे पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल पर्याप्त उपलब्ध है। पेट्रोल पंप संचालक आशीष गुप्ता का कहना है कि बुधवार के बाद रिफाइनरी के टैंकर चालकों की हड़ताल खत्म हो जाएगी। फिर आपूर्ति शुरू हो जाएगी। यदि हड़ताल खत्म नहीं हुई तो किल्लत बढ़ जाएगी।
खाद्य पदार्थों पर अभी असर नहीं
कासगंज। जिले में लोकल सब्जी मंडी में सब्जी की आवक किसानों के द्वारा ही सीधी की जाती है। ऐसी स्थिति में सब्जी की कोई किल्लत नहीं और अन्य खाद्य सामग्री की भी दिक्कत नहीं हुई। हड़ताल लंबी होने पर आगामी समय में किल्लत हो सकती है।