फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Driver's dead body found in the cabin of a container parked on the roadside, police engaged in investigation

Firozabad Crime: सड़क किनारे खड़े कंटेनर में मिली चालक की लाश, परिचालक भी नहीं था...जांच में जुटी पुलिस

Fri, 06 Sep 2024 02:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Sep 2024 02:02 PM IST
सार

कंटनेर सड़क किनारे रात से खड़ा था। कोई हलचल न होने पर ग्रामीणों ने जब अंदर देखा तो चालक की लाश दिखाई दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 

 

विज्ञापन
Driver's dead body found in the cabin of a container parked on the roadside, police engaged in investigation
कंटेनर के केबिन में मिली चालक की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े कंटेनर के केबिन में चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वायड टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की है। मृतक की शिनाख्त आगरा के कागारौल निवासी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन




थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे गांव आरोंज के समीप सड़क किनारे एक कंटेनर खड़ा हुआ था। काफी समय तक कंटेनर के खड़ा होने तक शुक्रवार को ग्रामीणों ने उसके अंदर झांककर देखा जिसके केबिन में उस कंटेनर के चालक का शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। 
विज्ञापन


 सूचना पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने डाग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुला लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कंटेनर रात से यहां खड़ा हुआ है। उसमें ड्राइवर का शव पड़ा हुआ है, जबकि परिचालक भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तलाशी ली, जिसमें उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हरिकेश निवासी कागारौल आगरा के रूप में हुई। पुलिस कंटेनर के नंबर के आधार पर उसके मालिक की जांच पड़ताल कर रही है। ट्रक इटावा से फिरोजाबाद की ओर जा रहा था। सीओ प्रवीन तिवारी ने बताया कि  पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरा सच पता चल सकेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed