फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   driver killed after roadways bus collided with dumper standing on highway in firozabad

फिरोजाबाद: हाईवे पर खड़े डंपर से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत, 17 यात्री घायल

Sat, 12 Sep 2020 04:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Sep 2020 04:30 PM IST
सार

  • आगरा से मैनपुरी जा रही थी रोडवेज की बस
  • शिकोहाबाद क्षेत्र कोठी गांव के समीप हुआ हादसा

विज्ञापन
driver killed after roadways bus collided with dumper standing on highway in firozabad
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में शनिवार को सवारियों से भरी रोडवेज बस हाईवे पर खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक समेत 17 यात्री घायल हो गए। हादसा कोठी गांव के समीप हुआ। 
विज्ञापन


मैनपुरी डिपो की बस आगरा से 30 यात्रियों को लेकर मैनपुरी के लिए रवाना हुई थी। यह बस शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव कोठी के समीप पहुंची, तभी हाईवे पर खड़े एनएचआई के डंपर से टकरा गई। टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन



सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी (सीओ) बल्देव सिंह खनेड़ा समेत शिकोहाबाद और मक्खनपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को शिकोहाबाद और फिरोजाबाद के अस्पताल में पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बस चालक शिवशंकर (40) पुत्र मातादीन को मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की जानकारी पर एआरएम राघवेंद्र सिंह और फिरोजाबाद स्टैंड प्रभारी ममता अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हालचाल पूछा।

हादसे में ये यात्री हुए घायल

- संतोष जैन (55) पुत्र कपूरचंद्र जैन व उनकी पत्नी अलका जैन (46) निवासी नई बस्ती थाना दक्षिण।
- विमलेश (46) पत्नी यादराम सवलपुर जसराना।
- गोपाल सिंह (48) पुत्र बाबू सिंह राठौर निवासी अरावनी मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद।
- धर्मेंद्र (25) पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी रावतपाड़ा छत्ता आगरा।
- तन्वी (8) , दिव्यांशू (13) व  सरोज देवी (34) पत्नी भोजराज निवासी निवासी बाबतपुर शिवाकुंज सिकंदरा आगरा।
- सरिता सिंह (49) पत्नी मुकेश सिंह सिकंदरा आगरा।
- राज चौहान (63) पत्नी जगवीर सिंह, भावना सिंह (22) पुत्री मुकेश व रोहित (28) पुत्र संतोष निवासी सदर, आगरा।
- विपनेश (28) पुत्र सत्यदेव मोहम्मबतपुर अहीर शिकोहाबाद। 
- योगेश शर्मा (28) पुत्र रामजीलाल निवासी रसैना कुरावली मैनपुरी। 
- नेकराम (34) पुत्र रामभरोसे न्यू बस्ती गढ़ीवान कोतवाली मैनपुरी। 
- जितेंद्र (40) पुत्र रामनरेश निवासी भांडरी शिकोहाबाद व परिचालक त्रिभुवन (35) पुत्र रामेश्वर हैंवरा जसवंत नगर इटावा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed