{"_id":"5f8891998ebc3e5be50e88bb","slug":"driver-gas-cylinder-loaded-truck-stolen-for-pay-off-the-debt-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्ज चुकाने के लिए गैस सिलिंडरों से लदे ट्रक को ही चुरा लिया, चालक सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज चुकाने के लिए गैस सिलिंडरों से लदे ट्रक को ही चुरा लिया, चालक सहित दो गिरफ्तार
Fri, 16 Oct 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के टाउनशिप क्षेत्र में ट्रक चालक ने कर्ज चुकाने के लिए गैस सिलिंडरों से लदे ट्रक को ही चुरा लिया। उसने उसमें लदे 306 सिलिंडर बेच दिए। पुलिस ने सिलिंडर और लावारिस खड़े ट्रक को बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
25 सितंबर को आगरा निवासी विष्णु कुमार अग्रवाल ने थाना रिफाइनरी में रसोई गैस के सिलिंडरों से भरे ट्रक के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में विवेचना के बाद पुलिस ने सोहन लाल निवासी कुरकंदा थाना फरह, वीरी सिंह निवासी नगरिया चोर आगरा, दिगंबर सिंह निवासी कागारौल आगरा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चाहर इंडेन गैस एजेंसी बेरी के स्वामी दिगंबर सिंह ने अपने हॉकर वीरी सिंह से स्टॉक में कम हुए 50 सिलिंडरों की भरपाई करने के लिए कहा था। वीरी सिंह ने विष्णु अग्रवाल के ट्रक चालक सोहन लाल उर्फ सोनू से संपर्क किया।
विज्ञापन
Trending Videos
सिलिंडर उतार कर ट्रक को लावारिस छोड़ा
सोनू अपना कर्ज चुकाने के लिए सिलिंडर चोरी कर बेचने के लिए तैयार हो गया। उसने 23 सितंबर की रात को अपने ही ट्रांसपोर्ट के दूसरे ट्रक जिसे राधारमन चलाता था, उसे एलपीजी वॉटलिंग प्लांट से चुरा लिया। इसमें 306 सिलिंडर लदे थे। इन सिलिंडरों को उसने बेरी चाहर इंडेन एजेंसी पर उतार दिया और ट्रक लावारिस हालत में छोड़ दिया।
एजेंसी संचालक दिगंबर सिंह ने बताया कि उसने जरूरत पूरी करने के लिए अपनी एजेंसी के 50 सिलिंडर बेच दिए थे, इन्हीं सिलिंडरों की भरपाई के लिए उसने अपने हॉकर वीरी सिंह से कहा था। शेष सिलिंडर उसने बेचने के लिए ले लिए। इसके लिए उसने वीरी सिंह और सोनू को 20-20 हजार रुपये दिए थे। एसआई मनोज कुमार भाटी के नेतृत्व में पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।