{"_id":"615007848ebc3e01264e9837","slug":"driver-dies-after-dcm-collides-with-truck-on-delhi-highway-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में एनएच-2 पर हादसा: दिल्ली हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में एनएच-2 पर हादसा: दिल्ली हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक की मौत
Sun, 26 Sep 2021 11:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:24 AM IST
सार
डीसीएम दिल्ली से फिरोजाबाद की ओर जा रही थी। भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के समीप डीसीएम हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे का कारण डीसीएम चालक को नींद की झपकी आना बताया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
आगरा में नेशनल हाइवे-2 पर भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के समीप रविवार सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां खड़े ट्रक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। हादसे का कारण डीसीएम चालक को नींद की झपकी आना बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हादसा रविवार तड़के करीब चार बजे हुआ। डीसीएम दिल्ली से फिरोजाबाद की ओर जा रही थी। भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के समीप डीसीएम हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। ट्रक से टकराने पर डीसीएम के अगले का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम चालक को निकालकर एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर, हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। क्रेन की मदद से डीसीएम को हटवा कर यातायात शुरू करवाया गया।
विज्ञापन