{"_id":"6429c05286744861130e9b8b","slug":"driver-died-in-road-accident-on-expressway-mainpuri-news-c-25-1-111529-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में चालक की मौत
Sun, 02 Apr 2023 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
करहल।
थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह चालक को झपकी आने के बाद कार आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी दो साले घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
दिल्ली के शाहदरा निवासी अजय माथुर (28) रविवार को अपने साले जगदीश और मनीष के साथ आगरा से लखनऊ की ओर जा रहा था। कार जब थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पहुंची, तभी अचानक अजय को झपकी आ गई। इसके बाद अनियंत्रित हुई कार आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा कर काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी को कार से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक अजय की मौत हो चुकी थी। पुलिस सभी को मेडिकल कॉलेज सैफई ले गई। वहां चिकित्सकों द्वारा अजय को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेजा गया। मृतक के घायल साले जगदीश और मनीष को मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।