{"_id":"693348f903d29911b30cd9e9","slug":"driver-and-conductor-dismissed-for-selling-fake-khoya-from-roadways-bus-agra-news-c-25-1-agr1036-933577-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रोडवेज बस से नकली खोआ खपाने में चालक-परिचालक बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रोडवेज बस से नकली खोआ खपाने में चालक-परिचालक बर्खास्त
विज्ञापन
आगरा। परिवहन विभाग ने ईदगाह डिपो के चालक और परिचालक को बर्खास्त कर दिया है। खाद्य विभाग ने बृहस्पतिवार को इनकी बस से नकली खोआ बरामद किया था। बिना स्वामी के नकली खोआ को बस में लादकर पलवल ले जा रहे थे।
क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि ईदगाह डिपो की बस में 280 किलो खोआ को खाद्य विभाग ने पकड़ा था। उनकी जांच में ये नकली मिला था। खोआ के साथ इसका मालिक नहीं गया था। उसके कहने पर स्टाफ ने नकली खोआ को पलवल छोड़ने का जिम्मा लिया। बिना स्वामी के कोई भी सामान बस में लेकर जाना नियम विरुद्ध है। इस पर चालक शिव सिंह और परिचालक अखिलेश कुमार को बर्खास्त कर दिया है। दोनों संविदा पर सेवारत थे। सभी चालक और परिचालकों को निर्देशित किया है कि बिना स्वामी के कोई भी सामान बस में लेकर कतई न जाएं। ऐसा करने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा।