फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drinking water problem was the biggest problem on the first day at the help desk.

Agra News: हेल्प डेस्क पर पहले दिन सबसे अधिक आईं पेयजल की समस्या

Wed, 13 Sep 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Drinking water problem was the biggest problem on the first day at the help desk.
सोरोंजी। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए नगर पालिका प्रशासन ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया है। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने पालिका सभागार में स्थापित हेल्प डेस्क की फीता काटकर शुरुआत की। पहले दिन पेयजल, प्रकाश व आवारा पशुओं से संबंधित शिकायतें आईं।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि हेल्प डेस्क पर लिखित में शिकायत देकर अपनी समस्या दर्ज कराई जा सकती है। हेल्प डेस्क सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को सुबह साढ़े 10 बजे से 12 तक कार्य करेगी। पहले दिन आधा दर्जन पेयजल, प्रकाश, आवारा पशुओं की समस्या संबंधी शिकायतें हेल्प डेस्क में आईं। नगरपालिका अध्यक्ष ने इन शिकायतों को 24 घंटे के अंदर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभासद संघ के अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी, अतुल तिवारी, पवनेश सक्सेना, रिंकू पचौरी, अतुल महेरे, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed