{"_id":"5f171e428ebc3ea0a708325b","slug":"drinking-water-crisis-in-many-areas-of-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: लोहामंडी के 50 हजार लोगों को नहीं मिला पानी, यमुना पार के इलाकों में आज भी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: लोहामंडी के 50 हजार लोगों को नहीं मिला पानी, यमुना पार के इलाकों में आज भी संकट
Wed, 22 Jul 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
आगरा में पेयजल संकट
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में लगभग 50 हजार लोगों को सोमवार की शाम और मंगलवार सुबह पानी नहीं मिल सका। यहां पाइप लाइन की मरम्मत किए जाने से सप्लाई बंद रही। हालांकि शाम को चालू कर दी गई। उधर, यमुना पार की कॉलोनियों में लगभग 60 हजार की आबादी को मंगलवार शाम को पानी नहीं मिला। बुधवार को भी पूरे दिन नहीं मिलेगा। यहां जवाहर पुल पर पाइप लाइन बदली जा रही है।
विज्ञापन
लोहामंडी क्षेत्र में तोता के ताल के पास न्यू राजामंडी में 14 इंच की पाइप लाइन लीक हो गई थी। मरम्मत के कारण लोहामंडी, गोकुलपुरा, जटपुरा, अशोक नगर, राजा मंडी, किदवई पार्क क्षेत्र की सप्लाई नहीं हो पाई ।
विज्ञापन
यमुना पार के लोग आज टैंकरों के भरोसे
जवाहपुर पर 50 साल पुरानी पाइप लाइन बदले जाने का काम बुधवार की शाम तक चलेगा। 23 जुलाई को सुबह जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। बुधवार को लोग पानी के लिए पूरी तरह टैंकरों पर निर्भर रहेंगे। यहां 14 मीटर पाइप को बदला जाएगा। लगातार लीकेज के कारण यमुनापार के क्षेत्रों में प्रेशर कम होने की शिकायतें मिल रही थीं। पुल पर कई जगह से लीकेज थे।
विज्ञापन
Trending Videos
नौ लाख रुपये खर्च होंगे लाइन बदले जाने में
पानी की लाइन का यह हिस्सा बदले जाने में नौ लाख रुपये का खर्च आएगा। इसका काम देखने के लिए मेयर नवीन जैन पहुंचे। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता वीबी सिंह ने मेयर को बताया कि जवाहरपुल पर 14 मीटर जर्जर हो चुके भाग को हटाया जा रहा है और स्थायी समाधान करते हुए इसकी जगह नई पाइपलाइन डाली जा रही है। यह पाइप लाइन 750 एमएम व्यास और 10 एमएम मोटाई की है। मेयर नवीन जैन ने बताया कि मरम्मत में नौ लाख रुपये खर्च होंगे। बारिश के कारण काम न रुके, इसलिए तिरपाल लगवाया गया है।