{"_id":"6ac4ba587a48072181016a52","slug":"dream-of-seeing-son-become-doctor-lost-on-path-to-initiation-parents-in-anguish-outside-premanand-ashram-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'दीक्षा की राह में गुम हुआ बेटे को डॉक्टर बनते देखने का सपना'; प्रेमानंद के आश्रम के बाहर तड़पते मां-बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'दीक्षा की राह में गुम हुआ बेटे को डॉक्टर बनते देखने का सपना'; प्रेमानंद के आश्रम के बाहर तड़पते मां-बाप
Tue, 06 Oct 2026 02:49 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:49 PM IST
सार
मेरठ निवासी परिजन मथुरा स्थित श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे। इस दौरान उनकी वहां मौजूद लोगों से नोकझोंक हुई। परिजन ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद भी जब प्रिंस नहीं आया तो उन्होंने आश्रम के सेवादारों से पूछताछ की। उन्होंने पुलिस के पास जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन ने वृंदावन थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई।
विज्ञापन
मेरठ निवासी परिजन श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
संत प्रेमानंद के शिष्य 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ दुलारी शरण की आत्महत्या ने आश्रम जाने की कहकर घर से निकले बच्चों के परिजन की चिंता बढ़ा दी है। आलम यह है कि माता-पिता बच्चों की एक झलक पाने की आस में केलिकुंज आश्रम के बाहर चक्कर लगा रहे हैं। अब आश्रम के आसपास की दीवारों पर इस उम्मीद में लापता बच्चों के पोस्टर चिपका दिए हैं, कि कोई उन्हें पहचानेगा और बताएगा कि तुम्हारे बच्चे हमने देखे हैं।
25 सितंबर को गऊ कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से संत प्रेमानंद के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ दुलारी शरण ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्राइवेट पार्ट कटा होने के बाद उठाए गए आत्मघाती कदम ने आश्रम कहकर घर से निकले बच्चों के परिजन को झकझोर दिया।

Trending Videos
इसके बाद से लगातार परिजन का आश्रम के बाहर आना शुरू हो गया। आश्रम पहुंचने वाले परिजन का एक ही आरोप है कि दीक्षा लेकर निकले थे। उसके बाद वह घर लौटे और न ही कभी मिलने दिया गया। अब आश्रम के बाहर बच्चों के लिए तड़प रहे माता-पिता का विरोध भी होना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
उनपर आश्रम की छवि को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए अभद्रता की जा रही है। वर्तमान में केलिकुंज आश्रम के आसपास दीवारों पर चार से अधिक लापता युवकों के पोस्टर लगे हुए हैं। इस संबंध में एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजन की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दीक्षा की राह में गुम हो गया बेटे को चिकित्सक देखने का ख्वाब
बेटे को डॉक्टर देखने का सपना आश्रम की राह में गुम हो गया। नीट की परीक्षा अच्छे अंकों से पास करने के बाद संत के दर्शन के लिए पहुंचे मां-बाप का लाडला बेटा वृंदावन आश्रम में प्रवेश करने के बाद लौटा ही नहीं। यह आरोप लगाते हुए माता-पिता सोमवार को वृंदावन पहुंचे और अपना दुखड़ा सुनाया। मेरठ निवासी परिजन श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे थे।

मेरठ के इंद्रपुरम कॉलोनी, परतापुर निवासी नेत्रपाल सिंह अपने बेटे की तलाश में एक बार फिर वृंदावन पहुंचे। उन्होंने बताया कि वे परिवार के साथ 9 मई 2024 को वृंदावन आए थे। परिवार में दो बेटे, दो बेटी हैं, जिनमें प्रिंस सबसे बड़ा है। 10 मई को सुबह करीब 6 बजे प्रिंस आश्रम में संत से एकांतिक वार्तालाप का टोकन लेकर अंदर गया था, लेकिन उसके बाद प्रिंस बाहर नहीं निकला।
परिजन ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद भी जब प्रिंस नहीं आया तो उन्होंने आश्रम के सेवादारों से पूछताछ की। उन्होंने पुलिस के पास जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन ने वृंदावन थाने में गुमशुदगी की दर्ज कराई।
नेत्रपाल सिंह का आरोप है कि पुलिस और आश्रम प्रशासन से उन्हें कोई मदद नहीं की। वह कई बार 15-15 दिन तक वृंदावन में बेटे की तलाश कर चुके हैं। वहीं प्रिंस के लापता होने के बाद से उसकी बहन सदमे में है। आश्रम के बाहर लोगों और पीड़ित परिवार के बीच दोपहर 2:30 बजे तीखी नोकझोंक हो गई।
लोगों ने दो साल बाद बेटे को खोजने पर सवाल उठाते हुए संत प्रेमानंद की छवि खराब करने का आरोप लगाया। 1 घंटे तक चले हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया ले लिया। बाद में उसे माफीनामा लिखवाकर छोड़ दिया।
सीसीटीवी फुटेज में जाता दिखा था प्रिंस
परिजन एक सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से दावा कर रहे हैं कि प्रिंस एक साधु वेशधारी के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। नेत्रपाल सिंह का कहना है कि अगर बच्चा अपनी मर्जी से आश्रम में रुका भी है तो कम से कम एक बार परिवार से उसकी बात कराई जाए।

युवक 2 साल पहले लापता हुआ था। मामले में गुमशुदगी दर्ज है। परिवार अब दोबारा आया है। युवक की तलाश जारी है।-संदीप सिंह, सीओ वृंदावन
वृंदावन में दीक्षा लेने पहुंचा किशोर
झारखंड के गिरिडीह (गिरोड़ी) निवासी 17 वर्षीय किशोर घर से ट्रेन के जरिए मथुरा पहुंचा। यहां से केलिकुंज आश्रम पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ग्रहण करने की बात कहने लगा। आश्रम के परिकर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रमणरेती चौकी से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोर को सुरक्षित अपनी सुपुर्दगी में लिया।

चौकी ले जाकर किशोर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस किशोर के परिवारीजन से संपर्क कर उसे सकुशल घर वापस भेजने की जुगत में लगी है। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि किशोर के परिवारीजन से संपर्क हो गया है। वह वृंदावन आ रहे हैं।