फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dream of becoming a millionaire in less time with cryptocurrency cheated Rs 10 crore

बीसीए पास युवक का गैंग: क्रिप्टोकरेंसी से कम समय में करोड़पति बनाने का दिखाया सपना, ऐसे ठगे  10 करोड़ रुपये

Wed, 25 Oct 2023 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Oct 2023 09:23 AM IST
सार

क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देकर 10 करोड़ ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी इंस्टाग्राम-टेलीग्राम पर प्रमोशन वीडियो से लोगों को मुनाफे का लालच दे रहे थे।

विज्ञापन
dream of becoming a millionaire in less time with cryptocurrency cheated Rs 10 crore
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें गिरीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा शहर में बीसीए पास युवक साइबर ठगों का गैंग चला रहा था। क्रिप्टोकरेंसी में 80 फीसदी तक मुनाफे का झांसा देकर 10 करोड़ की ठगी कर ली। गैंग के सदस्य इंस्टाग्राम-टेलीग्राम पर चैनल बनाकर प्रमोशनल वीडियो व मैसेज भेजकर देश-विदेश के सैकड़ों लोगों को जाल में फंसाते थे। पुलिस से बचने के लिए रकम भी क्रिप्टोकरेंसी में लेते थे। गैंग के मास्टरमाइंड सहित 3 को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया गया है।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सिकंदरा पुलिस और साइबर सेल की टीम को बाइनेंस, मेटा ट्रेडर्स 4 ट्रेडिंग फोरेक्स व मेटा ट्रेडर्स 5 ट्रेडिंग फोरेक्स के माध्यम से ट्रेडिंग कराकर सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी की जानकारी मिली थी। फर्जी कंपनी के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी और टेलीग्राम चैनल बनाकर लोगों को ऑफर दिए जा रहे थे। मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। मंगलवार को शास्त्रीपुरम निवासी अमन राघव, आवास विकास निवासी यशवीर और लखनऊ के इंंद्रानगर थाना क्षेत्र स्थित मऊ रोड निवासी सम्राट को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


दोस्त से सीखा ठगी का तरीका
अमन राघव बीसीए पास है, जबकि सम्राट ने लखनऊ के काॅलेज से इंजीनियरिंग की है। यशवीर स्नातक है। अमन ने बताया कि तीनों ने एक ही कान्वेंट काॅलेज से इंटरमीडिएट किया है। उनका दोस्त उत्कर्ष है। वह साइबर ठगी करता था। वह ठगों का गैंग चला रहा था। उसने 40 लोगों को ठगी की ट्रेनिंग दी थी। वह कई लोगों से धोखाधड़ी करने के बाद फरार हो गया। उससे सीखकर वो ठगी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंट का 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी
सम्राट और यशवीर एजेंट हैं। अमन ने टेलीग्राम पर फर्जी चैनल और इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी थीं, जिससे लोगों को जाल में फंसाते थे। उन्होंने ड्रीमर्स कार्ट नाम से कंपनी का जीएसटी पंजीकरण भी करा रखा था। मगर, कंपनी का करंट खाता नहीं खोला। सम्राट और यशवीर सोशल मीडिया से ग्राहक लाते थे। अमन उन्हें कमीशन के रूप में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी देता था।

बनाते थे फर्जी प्रमोशनल वीडियो
सम्राट व यशवीर सोशल मीडिया एकाउंट पर क्रिप्टोकरेंसी की फर्जी प्रमोशनल वीडियो शेयर करते थे। लोगों के तैयार होने पर अपने बैंक खातों में रकम नहीं लेते थे। इसके लिए बाइनेंस, मेटा ट्रेडर्स 4 ट्रेडिंग फोरेक्स और मेटा ट्रेडर्स 5 ट्रेडिंग फोरेक्स के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी में लेन-देन कराते थे। इसके बाद ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से खाते में रकम आ जाती थी।


न रकम मिली, न ही पीड़ित
पुलिस ने हाल ही में कई बड़ी साइबर धोखाधड़ी का खुलासा किया। मगर, खुलासे के दौरान यह नहीं बताया कि आरोपियों के कितने खाते मिले। इनमें कितनी रकम मिली। इसके साथ ही जिन लोगों से धोखाधड़ी की गई, वो कौन लोग हैं। ठगी के शिकार लोगों से तहरीर लेकर मुकदमे तक दर्ज नहीं किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed