{"_id":"659cea26fea07b3de70dd4a2","slug":"drama-of-raid-so-and-builder-absconded-in-fake-case-agra-up-news-2024-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में खाकी पर दाग: दबिश का ड्रामा, फरार हुए एसओ और बिल्डर; 24 घंटे बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में खाकी पर दाग: दबिश का ड्रामा, फरार हुए एसओ और बिल्डर; 24 घंटे बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही
Tue, 09 Jan 2024 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:09 PM IST
सार
करोड़ों की जमीन कब्जाने में डकैती का केस दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस की कार्रवाई सुस्त पड़ी हुई है। गिरफ्तारी के नाम पर भी महज खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
बिल्डर और निलंबित एसओ जितेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में करोड़ों की जमीन कब्जाने में डकैती का केस दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। सोमवार को दबिश का ड्रामा किया गया। जब तक पुलिस आरोपी निलंबित एसओ जितेंद्र कुमार और बिल्डर कमल चौधरी सहित अन्य के घर पहुंची, सभी फरार हो गए थे। पुलिस उनके घर पर नोटिस थमाकर और चस्पा कर लौट आई। अब पुलिस इनाम घोषित करने से लेकर गैर जमानती वारंट कोर्ट से जारी कराने की बात कर रही है।
डीसीपी सिटी सूरज राय दोपहर दो बजे तीन थानों के फोर्स के साथ बिल्डर कमल चौधरी के आलोक नगर स्थित घर पहुंचे। कमल चौधरी के बारे में पूछताछ की। घर में महिलाएं ही थीं। बेटी ने कहा कि पिता दो दिन से घर में नहीं हैं। पुलिस नोटिस थमाकर निकल आई। जेल में धमकाने पहुंचे पहलवान पुरुषोत्तम के घर पुलिस पहुंची। वह भी नहीं मिला। दरोगा जितेंद्र कुमार भी घर पर नहीं मिला। इन सभी को नोटिस दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें - आगरा: करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जे का खेल, चर्चा में कैबिनेट मंत्री का नाम; वजह साफ कर रही ये तस्वीर

कोई मुंबई तो कोई भोपाल भागा
जयपुर हाउस निवासी नेमीचंद जैन के घर भी पुलिस गई। घर में केयरटेकर ही था। उसने बताया कि 3-4 दिन से परिवार मुंबई गया है। नेमीचंद का फोन स्विच ऑफ था। पुुलिस को पीड़ित ने नेमीचंद का नाम बताया था। कहा था कि वह जमीन को अपनी बताता है। उसने ही कमल चौधरी के माध्यम से जमीन खाली करवाई। केयरटेकर को नोटिस देकर लौट गए। इसके बाद पुलिस विभव नगर में बिल्लू चौहान के घर पहुंची। वो भी नहीं मिला। परिजन ने कहा भोपाल गए हैं। फोन पर बातचीत में पुलिस को बयान देने की बात कही है।

इनाम घोषित होंगे, गैर जमानती वारंट कराएंगे
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि मामला फर्जी मुकदमे और डकैती से जुड़ा है। सभी फरार आरोपियों पर इनाम घोषित कराएंगे। कोर्ट से गैर जमानती वारंट लिए जाएंगे। दबिश पहले से ही शुरू कर दी गई है। जहां भी लोकेशन मिल रही है, दबिश दी जा रही है। आरोपी जल्द हाथ नहीं आएंगे तो कुर्की तक की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - यूपी: करोड़ों की जमीन पर कब्जा कराने में आबकारी विभाग की संदिग्धता, अवैध शराब के मुकदमे में फंसाया गया परिवार