फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspiciousness of Excise Department in taking possession of land worth crores

यूपी: करोड़ों की जमीन पर कब्जा कराने में आबकारी विभाग की संदिग्धता, अवैध शराब के मुकदमे में फंसाया गया परिवार

Tue, 09 Jan 2024 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jan 2024 11:59 AM IST
सार

करोड़ों की जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए परिवार को अवैध शराब के मुकदमे में भी फंसाया गया। एसआईटी जांच में आबकारी निरीक्षक सहित कई पुलिसकर्मियों की गर्दन में फंस सकती है।
 

विज्ञापन
Suspiciousness of Excise Department in taking possession of land worth crores
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैनारा फैक्टरी के पास जमीन पर कब्जा कराने की साजिश में पुलिस के साथ आबकारी टीम की भूमिका भी संदिग्ध है। एसआईटी जांच में आबकारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह, बोदला चौकी प्रभारी अनुज फोगाट सहित आठ पुलिसकर्मियों की गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन


पहला मुकदमा पुलिस ने एनडीपीएस की धारा में दर्ज कराया, जबकि आरोपी कुल्फी विक्रेता था। उसे जेल भेजने के दो माह बाद परिवार की महिलाओें को आबकारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने 9 अक्तूबर को अवैध शराब में जेल भेजा। त्रिभुवन सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। महिलाओं के पास 31 बोतल अंग्रेजी शराब, ढक्कन व अन्य बरामदगी दिखाई। पुलिस की जांच में दोनों मुकदमे संदिग्ध हैं। एसआईटी जांच में आबकारी निरीक्षक के मुकदमे की कलई खुल सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  खाकी पर दाग: जमीन पर कब्जा करने के लिए ऐसे फंसाया परिवार, आए थे 18 पुलिस वाले, थाने ले जाकर लगा दी शराब
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस सूत्रों का कहना है कि आबकारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह, प्रधान कांस्टेबल अजीत सिंह, आबकारी कांस्टेबल जितेंद्र, राहुल कुमार व महिला आरक्षी डौली और रचना पांडे की भूमिका संदिग्ध है। बोदला चौकी प्रभारी अनुज फोगाट के साथ आबकारी टीम की मिलीभगत से साजिश करने के संकेत हैं। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने विस्तृत जांच के लिए एसआईटी गठित की है। ऐसे में अवैध शराब के मुकदमे की हकीकत जल्द सामने आ सकती है।

ये भी पढ़ें -   खाकी पर दाग:  'रक्षक ही भक्षक बनेगा तो...' सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र


नहीं मिली कोई जांच रिपोर्ट
जिला आबकारी अधिकारी नीरज कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभी कोई जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। यदि आबकारी निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। लिखित रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें -    आगरा पुलिस ने तबाह की बेगुनाह परिवार की जिंदगी: 'समझ जाओ, गोली भी पड़ सकती है...' थानाध्यक्ष ने दी थी धमकी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed