फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drain wall collapsed during the rain shopkeeper injured in Agra

Agra: बारिश के दौरान ढही नाले की दीवार, दुकानदार चोटिल, कई मकानों की नींव हुई खोखली

Fri, 01 Jul 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Jul 2022 12:07 AM IST
सार

11 माह में यह तीसरी बार है, जब टेढ़ी बगिया नाले की दीवार ढह गई है। नाले की दीवार गिरने से उसके किनारे बने मकानों की नींव तक खोखली हो गई है।  

विज्ञापन
drain wall collapsed during the rain shopkeeper injured in Agra
नाले की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की पहली बारिश में ही आगरा की सड़कें तलैया बन गईं। हाईवे और शहर की सड़कों पर जलभराव हो गया। बारिश में ही यमुनापार 100 फुटा रोड टेढ़ी बगिया का नाला ढह गया। इसकी एक ओर की दीवार 200 फुट तक ढह गई। दुकानों के बाहर रखा सामान इसमें समा गया। दीवार गिरने के कारण एक दुकानदार चोटिल हो गया। 

विज्ञापन


11 माह में यह तीसरी बार है, जब नाले की दीवार ढह गई हो। इससे पहले दो बार बीते साल एक अगस्त को और 12 सितंबर को इस नाले का हिस्सा गिर गया था। वार्ड 28 नाई की सराय की पार्षद मिथिलेश ने कहा कि नाले की दीवार ढहने के बाद दुकानें, मकानों की नींव खोखली हो गई है। यह कभी भी गिर सकते हैं। नगर आयुक्त से तुरंत कार्रवाई कराने की मांग की है। बड़ा हादसा हो जाएगा तो कौन जिम्मेदार होगा।

विज्ञापन

इस सड़कों पर हुआ जलभराव 

मदिया कटरा रोड पर हलवाई की बगीची, कैलाशपुरी फ्लाईओवर से पहले तिराहे पर, नगला छऊआ, अलबतिया रोड, धनौली, खेरिया मोड़, सुंदरपाड़ा आदि जगहों पर जलभराव हो गया। नालों की सफाई के दावों के उलट इन सभी जगहों पर नालों के ओवरफ्लों होने से ही सड़कों पर पानी भरा। जलभराव के कारण क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव में अवधपुरी रोड पर गड्ढे के कारण एक ऑटो पलट गया। शहर में पुरानी मंडी चौराहे के पास सड़क धंस गई, जिससे गड्ढा हो गया। उधर, बोदला से बिचपुरी रोड बारिश से धंस गई। उधर, देहात और कस्बों में बुरा हाल रहा। यहां भी सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed