फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drain construction under scanner Contractor firm served notice

नाला निर्माण में भी धांधली: गुणवत्ता की अनदेखी पर ठेकेदार फर्म को नोटिस, जवाब-तलब किया गया

Tue, 30 Sep 2025 08:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Sep 2025 08:30 AM IST
सार

ताजगंज जोन-3 के मारुति सिटी रोड टी-पॉइंट से सोनू हेयर सैलून तक हो रहे नाला निर्माण में धांधली हो रही थी। गुणवत्ता की अनदेखी पर ठेकेदार फर्म को नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
drain construction under scanner Contractor firm served notice
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम प्रशासन ने नाला निर्माण कार्य में लापरवाही और गुणवत्ता की अनदेखी पर ठेकेदार फर्म को नोटिस जारी किया है। संतोषजनक जवाब न देने पर टेंडर निरस्त कर उसकी धरोहर राशि (अर्नेस्ट मनी) से दूसरे ठेकेदार के जरिये काम कराया जाएगा। साथ ही फर्म को काली सूची में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन


ताजगंज जोन-3 के मारुति सिटी रोड टी-पॉइंट से सोनू हेयर सैलून तक बायीं ओर आरसीसी नाला मरम्मत का काम हर्ष कंस्ट्रक्शन को दिया गया था। करीब 50 लाख की लागत से फर्म को 16 मई तक इस काम को पूरा करना था, लेकिन काम पूरा नहीं कर सकी।
विज्ञापन


स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि फर्म निर्माण कार्य न तो तय समय सीमा में पूरा कर सकी, न ही मानक के अनुरूप कार्य किया जा रहा था। बार-बार निर्देश के बावजूद मनमाने तरीके से काम करने पर अवर अभियंताओं ने नगर आयुक्त को रिपोर्ट भेजी। गुणवत्ता में कमी पर फर्म पर पहले एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया था। अब निगम ने टेंडर निरस्त करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन दीपांकर ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत काम को ठीक न करने पर ठेकेदार को चेतावनी दी गई है। तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण न देने और कार्य में सुधार न करने पर फर्म की अर्नेस्ट मनी जब्त कर फर्म को काली सूची में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed