फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dragon in maize field

खेत में निकला अजगर, बना कौतूहल का केंद्र

Sat, 26 Jun 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
dragon in maize field
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला कल्लू में शनिवार सुबह खेत में अजगर दिखाई दिया। मक्का की फसल में अजगर देख रखवाली कर रहा किसान दहशत में आ गया। उसने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। अजगर को पकड़कर हजारा नहर के पास प्रतिबंधित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गांव नगला कल्लू निवासी कमल सिंह खेत पर मक्का की फसल की निगरानी कर रहा था। इस दौरान उसकी नजर अजगर पर पड़ी जो काफी मोटा और लंबा था। यह देख उसने ग्रामीणों को मदद के लिए पुकारा। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ ने टीम को गांव में भेजा। टीम ने आधा घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अजगर को पकड़ लिया। ग्रामीणों में चर्चा थी कि अजगर आखिर खेत तक कहां से पहुंच गया। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि अजगर नहर और नदियों के किनारे देखा जा चुका है जो किसी तरह खेत तक पहुंच गया।
विज्ञापन

वर्जन-
- गांव नगला कल्लू में अजगर मिलने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दी गई। तत्काल टीम को भेजकर अजगर को पकड़वाया और हजारा नहर के पास प्रतिबंधित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। - दिवाकर वशिष्ठ, डीएफओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed