{"_id":"62ad861fbee8972ecc764853","slug":"draft-of-rs-500-will-have-to-be-given-for-the-second-counseling-of-phd-agra-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra University: पीएचडी की दूसरी काउंसलिंग के लिए देना होगा 500 रुपये का ड्राफ्ट, जारी किए गए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: पीएचडी की दूसरी काउंसलिंग के लिए देना होगा 500 रुपये का ड्राफ्ट, जारी किए गए दिशा-निर्देश
Sat, 18 Jun 2022 01:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:30 PM IST
सार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वाकर 20 जनवरी को पीएचडी की दूसरी काउंसलिंग कराई जाएगी। पहली काउंसलिंग में 500 रुपये जमा कर चुके अभ्यर्थी अब दोबारा शुल्क देने के निर्देश से परेशान हैं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से पीएचडी की खाली सीटों को भरे जाने के लिए 20 जून को दूसरी काउंसिलिंग कराई जाएगी। पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी काउंसिलिंग में शामिल होंगे। दूसरी काउंसिलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 500 रुपये ड्राफ्ट फिर से जमा करना होगा, भले ही पहली काउंसिलिंग में वह 500 रुपये का ड्राफ्ट जमा कर चुके हों।
पीएचडी की पहली काउंसिलिंग में शामिल हुए अभ्यर्थी परेशान हैं। वह विश्वविद्यालय के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह पहली काउंसिलिंग में 500 रुपये का ड्राफ्ट जमा कर चुके हैं फिर दोबारा रुपये क्यों जमा कराए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दूसरी काउंसिलिंग के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, इसमें स्पष्ट रूप से दिया गया है कि अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के समय वित्त अधिकारी, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नाम में बना हुआ 500 रुपये का ड्राफ्ट अपने साथ ले जाना होगा।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर का कहना है कि बीएड में भी प्रत्येक काउंसिलिंग के समय फीस ली जाती है। यह राशि विश्वविद्यालय की कमाई के लिए नहीं है, बल्कि काउंसिलिंग में लगने वाले स्टाफ के लिए फीस ली जाती है। दूसरी काउंसिलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को फिर से 500 रुपये का ड्राफ्ट जमा करना होगा। पीएचडी की 29 विषयों में 455 सीटें खाली रह गई हैं, सभी विषयों के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी।