फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr RK Singh removed as Nodal Officer in charge

कोविड लेवल टू में लापरवाही की शिकायत पर हटाए गए नोडल अधिकारी

Tue, 04 May 2021 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dr RK Singh removed as Nodal Officer in charge
मैनपुरी। कोविड अस्पताल में मरीजों की अनदेखी और इलाज में लापरवाही की शिकायतों के बीच सीएमओ ने कोविड अस्पताल के नोडल अधिकारी का प्रभार बदल दिया है। अब डॉ. आरके सिंह के स्थान पर अब डॉ. आर सिंह को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए जिला अस्पताल परिसर में खाली पड़े जिला महिला अस्पताल को कोविड लेवल टू अस्पताल के रूप में संचालित किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से यहां भर्ती मरीजों की मौत हो रही है। उपचार में लापरवाही की शिकायतें आ रही थीं। कोरोना संक्रमित मरीजों के कई वीडियो भी वायरल हो चुके हैं, इसमें वह इलाज में लापरवाही बरते जाने के आरोप लगा चुके हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी शिकायत हो चुकी है। सोमवार को कोविड लेवल टू अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ. आरके सिंह को कार्य मुक्त कर दिया गया। अब उनके स्थान पर दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आर सिंह को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed