फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Rambabu Harit nominated as the chairman of UP SCST Commission

भाजपा का सियासी दांव: आगरा के डॉ. रामबाबू हरित बने यूपी एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष

Fri, 18 Jun 2021 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Jun 2021 12:36 AM IST
सार

डॉ. रामबाबू हरित को उत्तर प्रदेश एससीएसटी आयोग का अध्यक्ष बनाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार आगरा जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के बड़े वोट बैंक को साधने के लिए बड़ा दांव खेला है। सियासी हलकों में इस नियुक्ति को एक वर्ग को लुभाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Dr Rambabu Harit nominated as the chairman of UP SCST Commission
डॉ. रामबाबू हरित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर रहे आगरा के डॉ. रामबाबू हरित को लंबे समय बाद बड़ी जिम्मेदारी मिली है। डॉ. हरित को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससीएसटी) आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. हरित के मनोनयन पर हर्ष जताया है। 

विज्ञापन


पेशे से एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. रामबाबू हरित वर्तमान में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। शाहगंज के रहने वाले डॉ. हरित का राजनीतिक सफर 1989 में भाजपा से सभासद का चुनाव जीतने के साथ शुरू हुआ था। 1992 में वह डिप्टी मेयर बने। आगरा पश्चिम विधानसभा सीट से तीन बार विधायक चुने गए। इस दौरान राजनाथ सिंह सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री भी रहे। 
विज्ञापन


वह वर्ष 2007 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद बसपा में शामिल हो गए लेकिन कुछ ही समय बाद उन्होंने भाजपा में वापसी कर ली। तभी से वह संगठन में रहकर कार्य कर रहे थे। अब उन्हें आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके पहले आगरा के सांसद रहे डॉ. रामशंकर कठेरिया (अब इटावा के सांसद) राष्ट्रीय एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी लहर में आगरा की सभी सीटों पर जीती भाजपा 
मोदी लहर में आगरा जिले की सभी नौ विधानसभाओं में भाजपा से विधायक चुने गए। आगरा व फतेहपुरसीकरी में दो सांसदों के बाद राज्यसभा में भी आगरा को प्रतिनिधित्व दिया गया। आगरा के दो विधायकों को मंत्री पद भी दिए गए। 

पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए आगरा से ही माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर प्रजापति को विधान परिषद सदस्य के रूप में मनोनयन कराया। विधानसभा चुनाव से पहले अनुसूचित जाति के गढ़ माने जाने वाले आगरा जिले में डॉ. रामबाबू हरित की नियुक्ति को भी सियासी दांव के रूप में देखा जा रहा है। 

डॉ. हरित को एससीएसटी आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, भाजपा ब्रज क्षेत्र के मीडिया प्रभारी केके भारद्वाज, राजकुमार पथिक, राजकुमार खंडेलवाल, गौरव राजावत, शरद चौहान आदि ने हर्ष जताया है। उनका कहना है कि इससे आगरा में संगठन को और बल मिलेगा। 

पूर्व विधायक श्याम अहेरिया सदस्य नामित 
मथुरा के पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया यूपी एससीएसटी आयोग के सदस्य नामित किए गए हैं। पूर्व विधायक के सदस्य नामित होने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, भाजपा नेता डॉक्टर देवेंद्र शर्मा, एबीवीपी प्रांत प्रमुख राकेश चतुर्वेदी और भाजपा नेता राजेश चौधरी ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed