फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr PK Jain took over as Principal of Government Medical College

एटा: डॉ. पीके जैन बने मेडिकल कॉलेज के पहले प्राचार्य, स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने का दावा

Sat, 08 May 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 May 2021 12:09 AM IST
सार

नव नियुक्त प्राचार्य ने कहा कि तीन महीने में मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की पूरी उपलब्धता हो जाएगी।

विज्ञापन
Dr PK Jain took over as Principal of Government Medical College
डॉ. पीके जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के पहले प्राचार्य के रूप में डॉ. पीके जैन ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण भी किया। उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज से यहां भेजा गया है। वहां हेड ऑफ द डिपार्टमेंट ऑफ कम्यूनिटी मेडिसन थे। 

विज्ञापन


डॉ. जैन ने कहा कि जून में एमसीआइ (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया) का सर्वेक्षण होना है। तब तक सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कराने पर जोर रहेगा। इसी सत्र से विद्यार्थियों को प्रवेश देकर शिक्षण कार्य शुरू कराएंगे। प्रथम वर्ष के 100 विद्यार्थियों का एक बैच चलेगा। तीन महीने में यहां स्टाफ की पूरी उपलब्धता हो जाएगी। 
विज्ञापन


जिसके बाद जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होंगी। वर्तमान में चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दो से तीन महीने में 60-70 लोगों का स्टाफ हमें मिल जाएगा। जो जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में भी सेवाएं देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों पर नहीं बढ़ेगा भार
प्राचार्य ने बताया कि जिला स्तरीय दोनों अस्पताल अब मेडिकल कॉलेज के अधीन ही संचालित किए जाएंगे। लेकिन मरीजों पर कोई अतिरिक्त शुल्क का भार नहीं डाला जाएगा। एक रुपये का ही पंजीकरण शुल्क रखा जाएगा। अन्य शुल्क भी लगभग पहले की तरह ही रहेंगे।

डॉ. जैन ने बताया कि कोरोना रोगियों के इलाज के लिए कॉलेज के अंतर्गत मेटरनिटी विंग में 30 वार्ड का एलटू समकक्ष अस्पताल बनाएंगे। शासन से वेंटीलेटर, अस्पतालों के संचालन के लिए बजट, स्टाफ और ऑक्सीजन उपलबधता की मांग रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed