{"_id":"5e59315f8ebc3ec5492bd9a8","slug":"dr-kafeel-khan-not-safe-in-mathura-jail-said-by-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा जेल में डॉ. कफील को जान का खतरा, मुख्य न्यायाधीश व शासन से पत्नी ने मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा जेल में डॉ. कफील को जान का खतरा, मुख्य न्यायाधीश व शासन से पत्नी ने मांगी सुरक्षा
Sat, 29 Feb 2020 09:29 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 29 Feb 2020 09:29 AM IST
सार
13 फरवरी से मथुरा जेल में बंद हैं डॉ. कफील
विज्ञापन
डॉ कफील खान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सीएए पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में मथुरा जेल में बंद गोरखपुर के डॉ. कफील की पत्नी डॉ. शाबिस्ता खान ने कफील की जेल में हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है।
उन्होंने इस संबंध में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित शासन के अधिकारियों को पत्र लिखकर जेल में पति की सुरक्षा की मांग की है। जानकारी रहे कि डॉ. कफील फिलहाल एनएसए के तहत मथुरा की जेल में बंद है।
डॉ. शाबिस्ता खान ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र में कहा है कि उनके पति 13 फरवरी से मथुरा जेल में बंद हैं। जेल में उन पर मानव गरिमा के विरुद्ध व्यवहार किया जा रहा है। जेल में हत्या करना आम बात हो गई है।
विज्ञापन
इसलिए उन्हें डर है कि उनके पति की जेल में हत्या की जा सकती है। डॉ. कफील की पत्नी ने यह पत्र 25 फरवरी को भेजा है। इस संबंध में वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने बताया कि उन्हें पत्र के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।