फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Himalaya qualified for two events at the National Shooting Championship.

Agra News: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप की दो स्पर्धाओं के लिए डॉ. हिमालय ने किया क्वालिफाई

Wed, 14 Oct 2026 02:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Dr. Himalaya qualified for two events at the National Shooting Championship.
डॉ. हिमालय सिंह
आगरा। चिकित्सा के साथ निशानेबाजी में भी ताजनगरी के डॉ. हिमालय सिंह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हिमालय ने भोपाल में चल रही इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर फ्री पिस्टल स्पर्धा में सटीक निशाना लगाकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया।
विज्ञापन

इससे पहले वह 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी, भोपाल में 5 से 22 अक्तूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में डॉ. हिमालय सिंह ने 50 मीटर फ्री पिस्टल में 300 में से 255 अंक हासिल किए। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए निर्धारित क्वालिफाइंग स्कोर 248 अंक था।
विज्ञापन

डॉ. हिमालय सिंह ने बताया कि अब दिसंबर में होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 10 मीटर और 50 मीटर पिस्टल स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे। उनकी उपलब्धि पर खेलप्रेमियों ने प्रसन्नता जताते हुए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed