फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Himalaya made it to the national competition in shooting for the second time.

Agra News: निशानेबाजी में डॉ. हिमालय ने दूसरी बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह

Sun, 17 May 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Dr. Himalaya made it to the national competition in shooting for the second time.
डॉ. हिमालय सिंह
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हिमालय सिंह ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल (केएसएसएम) शूटिंग चैंपियनशिप में नाम रोशन किया है। नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद में 28 अप्रैल से 14 मई तक हो रही इस प्रतियोगिता में देश के एलीट और ओलंपियन स्तर के निशानेबाज प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय रैंकिंग तय होती है। ऐसे बड़े मंच पर पहली बार उतरते हुए डॉ. हिमालय सिंह ने 600 में 556 अंक हासिल किए। वह भारतीय टीम ट्रायल के लिए निर्धारित 560 अंकों में केवल चार अंक पीछे रह गए। उन्होंने नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए आवश्यक 550 अंकों की पात्रता सफलतापूर्वक हासिल कर ली। उन्होंने लगातार दूसरी बार नेशनल चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की की है। डॉ. हिमालय सिंह का कहना है कि दबाव में प्रदर्शन करने का अनुभव आगे की तैयारी में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed