फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Dinesh Sharma meeting at agra

प्रदेश छोड़कर भागे, जेल में बैठे बन गए विपक्ष के प्रत्याशी : डॉ. दिनेश

Sun, 23 Jan 2022 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dr Dinesh Sharma meeting at agra
आगरा। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को कहा कि आगरा की धरती परिवर्तन की परिचायक है। चुनाव आते ही वे लोग जो प्रदेश छोड़कर भाग गए थे, बिलों में छुपे थे, जेल में थे, अब विपक्षी दलों के प्रत्याशी बनकर आ रहे हैं। अपराध मुक्त व शांति प्रिय प्रदेश में यह लोग कलंक न बन जाएं।
विज्ञापन

सदर बाजार में डोर-टू-डोर मतदाता अभियान की शुरुआत करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में कहा कि 10 मार्च का शंखनाद विपक्षी पार्टियों के लिए निराशा बनकर आएगा। भाजपा सिर्फ 300 का आंकड़ा ही पार नहीं करेगी बल्कि मत प्रतिशत 50 फीसदी से अधिक होगा। विपक्षी पार्टियां सैंकड़े के आंकड़े को पार ही नहीं कर पाएंगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा 400 सीट पार करने के दावे के सवाल पर उन्होंने कहा कि 300 सीट पर चुनाव लड़ने पर 400 सीट पाने का गणित हम नहीं जानते।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने कहा कि दूसरे दलों के लोग इकट्ठे होकर जनता को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं। कोई बिजली की बात करता है, कोई किसान के कर्ज माफ करने की बात कर रहा है। इतने वर्षों तक अपनी सरकारों में ये कुछ नहीं कर सके। लोग तराजू और तलवार के नारे के साथ जाति सम्मेलन किया करते थे, आज हमारी सरकार ने जाति और धर्म के भेद को मिटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में आगरा छावनी के प्रत्याशी डॉ. जीएस धर्मेश, सांसद राजकुमार चाहर, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन आदि मंचासीन रहे। संचालन महानगर उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने किया।
डिप्टी सीएम ने छावनी में घर-घर मांगे वोट
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत की। छावनी में गिहारा बस्ती में पहुंचकर वोट मांगे। पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं। लोगों ने उनका स्वागत भी किया।

मुरारीलाल गोयल भाजपा में हुए शामिल
सदर बाजार स्थित माना मंडपम में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बसपा से टिकट कटने के बाद पार्टी छोड़ने वाले मुरारीलाल गोयल समेत 100 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। मुरारीलाल गोयल ने कहा कि दूसरे दल केवल छल करते हैं। पार्टी में शामिल होने वालों में ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष दीपक शर्मा, मोहन दीक्षित, गौरव लवानिया, सोनू परिहार आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed