फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr BR Ambedkar University convocation today

Agra University: दीक्षांत समारोह आज...राज्यपाल करेंगी अध्यक्षता, 77 मेधावियों को मिलेंगे 117 पदक

Tue, 19 Aug 2025 11:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 19 Aug 2025 11:54 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बुधवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। इसकी अध्यक्षता राज्यपाल करेंगी। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

विज्ञापन
Dr BR Ambedkar University convocation today
दीक्षांत समारोह की तैयारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 91वां दीक्षांत समारोह बुधवार को खंदारी स्थित स्वामी विवेकानंद कैंपस में स्थित छत्रपति शिवाजी मंडपम में आयोजित होगा। समारोह के दौरान 77 मेधावियों को 117 मेडल प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल व विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंंगी, जबकि इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक प्रो. केजी सुरेश मुख्य अतिथि होंगे। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व राज्यमंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशू रानी ने खुद भी परिसर में घूमकर तैयारियों का जायजा लिया। कुलसचिव से लेकर विश्वविद्यालय का पूरा प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। रिहर्सल के दौरान न केवल मंच और व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया, बल्कि विद्यार्थियों की ओर से दी जा रहीं प्रस्तुति और पदक, उपाधियों के क्रम का भी अभ्यास किया गया।
विज्ञापन


शाम चार बजे हुए रिहर्सल के दौरान सबसे पहले कुलपति समेत विश्वविद्यालय के अधिकारी और विभिन्न विभागों के अध्यक्ष निर्धारित क्रम में शोभायात्रा के रूप में दीक्षांत समारोह स्थल पहुंचे। औपचारिकताओं के बीच मेधावियों को पदक, डिग्री और पुरस्कार वितरण का अभ्यास कराया। इसके बाद ललित कला संस्थान के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय गीत और यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण पर आधारित गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह की शुरुआत किस तरह होगी और किस क्रम में कार्यक्रम आगे बढ़ेगा, इसका भी अभ्यास किया गया। कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि मुख्य समारोह को यादगार बनाने के लिए हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया गया है। क्यूआर कोड भी जनरेट किया गया है, जिसे स्कैन कर लोग समारोह को लाइव देख सकेंगे।


स्कूली बच्चे देंगे भाषण
समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए पांच गांवों के विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पहली बार होगा कि स्कूली बच्चे भी राज्यपाल के सामने भाषण देकर अपनी बात रखेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed