फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University to introduce grading system in undergraduate courses

University: स्नातक पाठ्यक्रमों में ग्रेडिंग प्रणाली लागू करेगा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

Sun, 05 Jun 2022 01:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Jun 2022 01:40 PM IST
सार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सत्र 2022-23 में स्नातक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। प्रथम तीन वर्ष के लिए विश्वविद्यालय, शासन की ओर से तैयार ग्रेडिंग प्रणाली को लागू करेगा।

विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University to introduce grading system in undergraduate courses
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों और विभागों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सत्र 2022-23 में स्नातक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। प्रथम तीन वर्ष के लिए विश्वविद्यालय, शासन की ओर से तैयार ग्रेडिंग प्रणाली को लागू करेगा। प्रभारी कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में शनिवार को बृहस्पति भवन में हुई विद्या परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कुछ सदस्य ऑनलाइन भी जुड़े। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परास्नातक स्तर पर भी पाठ्यक्रमों की ग्रेडिंग प्रणाली को स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन


स्नातक स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से तैयार पाठ्यक्रमों, उनके अध्यादेशों और उनकी परीक्षा प्रणाली को विद्या परिषद की ओर से स्वीकार कर लिया गया है। रविवार को प्रस्ताव कार्य परिषद में रखा जाएगा। संबंधित पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 से प्रवेश शुरू होंगे। विद्या परिषद में आवासीय इकाई के विभिन्न विभागों की ओर कराई गई विभागीय अध्ययन समितियों (बोर्ड ऑफ स्टडीज) की संस्तुतियों को भी स्वीकृति दी गई। 
विज्ञापन


आवासीय इकाई में सत्र 2022-23 से ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर स्नातक और परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रम लागू करने के प्रस्ताव अध्ययन समितियों में पारित किए थे। बैठक में इसी माह हुई प्रवेश समिति और परीक्षा समिति की संस्तुतियों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा, कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, डीन एकेडमिक प्रो. संजीव कुमार, प्रो. वीके सारस्वत, प्रो. संजय चौधरी और परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव भौतिक रूप से बृहस्पति भवन में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे शोध प्रबंध

विद्या परिषद में निर्णय लिया गया कि जिन शोधार्थियों की शोध प्रबंध जमा करने की समय सीमा 30 जून 2022 को समाप्त हो रही है, उन्हें और मौका दिया जाएगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से जारी पत्र के आधार पर छह माह के लिए अवधि बढ़ा दी गई है। शोधार्थी अब 31 दिसंबर 2022 तक अपना शोध प्रबंध जमा करा सकेंगे, इस अवधि में छपे हुए उनके शोध पत्र भी मान्य होंगे।

स्नातक स्तर पर यह है ग्रेडिंग व्यवस्था 

लेटर ग्रेड अंकों की सीमा ग्रेड प्वाइंट
ओ  91 10
ए-प्लस 81-90 09
71-80  08
बी-प्लस 61-70   07
बी 51-60 06
सी 41-50 05
पी 31-40 04
एफ 0-32 00
एबी अबसेंट  --
क्यू क्वालिफाइड --
एनक्यू  नॉन क्वालिफाइड --


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed