{"_id":"6137a5328ebc3e847a374597","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-students-get-marksheet-with-digree","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 1.41 लाख छात्रों को मार्कशीट के साथ मिलेगी डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 1.41 लाख छात्रों को मार्कशीट के साथ मिलेगी डिग्री
Wed, 08 Sep 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:08 AM IST
सार
डिग्री के लिए दूरदराज से छात्र विश्वविद्यालय में लगातार चक्कर काट रहे हैं। हेल्प डेस्क पर भी छात्रों की भीड़ लगी है। रोजाना 120 से 140 प्रार्थना पत्र हेल्प डेस्क पर डिग्री के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसी सत्र में परीक्षा देने वाले अंतिम वर्ष के छात्रों को मार्कशीट के साथ डिग्री भी दी जाएगी। इसके लिए छात्रों से डिग्री का शुल्क भी जमा कराया जा रहा है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि 2020-21 सत्र में स्नातक, परास्नातक, विधि, बीएड और आवासीय संस्थानों में अंतिम वर्ष के करीब 1.41 लाख छात्र हैं। इनका मूल्यांकन कर परिणाम भी चरणबद्ध कर जारी किया जा रहा है। अब छात्रों को मार्कशीट के साथ डिग्री देने पर भी निर्णय लिया है, जिससे इस सत्र से लंबित डिग्री का झंझट नहीं रहेगा। इसके लिए प्रत्येक छात्र से डिग्री के शुल्क के तौर पर 200 रुपये भी जमा कराए जा रहे हैं। इस व्यवस्था से छात्रों को डिग्री के लिए आवेदन नहीं करना होगा और पाठ्यक्रम पूरा होते ही उसके हाथों में डिग्री होगी।
विज्ञापन
डिग्री के लिए दूरदराज से आते हैं छात्र
डिग्री के लिए दूरदराज से छात्र विश्वविद्यालय में लगातार चक्कर काट रहे हैं। हेल्प डेस्क पर भी छात्रों की भीड़ लगी है। रोजाना 120 से 140 प्रार्थना पत्र हेल्प डेस्क पर डिग्री के लिए आ रहे हैं। मंगलवार को विश्वविद्यालय पहुंचे अलीगढ़ के सुनील वार्ष्णेय ने बताया कि वह अपनी बहन की बीएड की डिग्री के लिए तीन बार प्रार्थनापत्र दे चुके हैं, लेकिन डिग्री नहीं मिली। फिर से आवेदन करने आया हूं।
विज्ञापन
विवि में 15 साल की आठ लाख डिग्री हैं लंबित
विश्वविद्यालय में 15 साल से करीब आठ लाख डिग्रियां लंबित हैं। इसमें आवेदन करने वालों की संख्या करीब 20 हजार है। लंबित डिग्रियों की शिकायत पर विधान सभा की आश्वासन समिति ने बीते महीने विवि का दौरा भी किया था। कुलपति समेत विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से समीक्षा करते हुए समिति अध्यक्ष फिरोजाबाद के विधायक मनीष असीजा ने लंबित आठ लाख डिग्री तैयार कर वितरण को कहा था। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि यह डिग्रियां कई वर्ष पहले की हैं, इनमें अधिकांश छात्रों ने डिग्री के लिए आवेदन नहीं किया है। लंबित डिग्रियों को तैयार करने के लिए सभी विभागों से इसकी जानकारी एकत्रित की जा रही है। चरणबद्ध इनका भी निस्तारण कराया जाएगा। समिति को रिपोर्ट भी भेजी है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अधिवेशन: केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन, कहा-भ्रष्टाचारियों की जगह न केंद्र में न प्रदेश में