फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University students can be download digital mark sheet

DBRAU: भागदौड़ का झंझट खत्म, क्लिक करते ही मिली डिजिटल अंकतालिका, प्रवेश से नौकरी तक में मान्य

Thu, 25 Aug 2022 06:15 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Aug 2022 06:15 AM IST
सार

परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि दो दिन में 4506 छात्र-छात्राएं घर बैठे डिजिटल मार्कशीट प्राप्त कर चुके हैं। इससे छात्रों को प्रवेश, नौकरी समेत अन्य कार्य के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। 
 

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University students can be download digital mark sheet
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मार्कशीट के लिए छात्र-छात्राओं की भागदौड़ का झंझट खत्म हो गया है। अब घर बैठे एक क्लिक पर निशुल्क मार्कशीट मिल रही है। डिजिटल मार्कशीट सुविधा शुरू होने पर 4506 छात्रों ने मार्कशीट प्राप्त की है। 

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि 2022 सत्र के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रम के अभी तक 43 विषयों के परिणाम जारी हो गए हैं, इन छात्रों की मार्कशीट का डिजिटल लॉकर बना दिया है। यहां से छात्र अपना रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज कर अंकतालिका डाउनलोड कर सकता है। दो दिन में 4506 छात्र-छात्राएं घर बैठे मार्कशीट प्राप्त कर चुके हैं। इससे छात्रों को प्रवेश, नौकरी समेत अन्य कार्य के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। ये मार्कशीट्स प्रिंट होने के बाद कॉलेजों को भेज दी जाएंगी। 

विज्ञापन

प्रवेश से नौकरी तक में मान्य है डिजिटल मार्कशीट

प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि डिजिटल मार्कशीट पूरी तरह से वैध है और शासन की ओर से मान्य भी है। छात्र किसी भी पाठ्यक्रम और विश्वविद्यालय में प्रवेश करने और नौकरी के लिए भी इस डिजिटल मार्कशीट का उपयोग कर सकते हैं। इसे विश्वविद्यालय से सत्यापित कराने की भी जरूरत नहीं है। इस सत्र की सभी अंकतालिकाओं को डिजिटल लॉकर में अपलोड कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed