फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University Send Degree At Students Home

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: घर पहुंचेगी छात्र-छात्राओं की डिग्री, आवेदन में न करें गलतियां

Mon, 15 Mar 2021 09:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 15 Mar 2021 09:00 PM IST
सार

  • विश्वविद्यालय ने पहले दिन 310 डिग्री भेजीं, 90 के आवेदन में मिलीं खामियां
  • डिग्री वितरण के लिए 30 दिन के अभियान का पहला दिन

विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University Send Degree At Students Home
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को 310 विद्यार्थियों के घर पर डिग्री तैयार कर भेज दी हैं। 90 विद्यार्थियों के आवेदन में त्रुटियां मिली हैं। इन विद्यार्थियों को फोन पर जानकारी देकर बुलाया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 30 दिन में आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों की डिग्री जारी करने के अभियान के पहले दिन 310 छात्र-छात्राओं के घर पर डिग्री डिस्पैच कर दी हैं। 90 आवेदन में नामांकन संख्या गलत मिलने, तीनों सत्र की मार्कशीट न लगाने, एक विषय के नंबर नहीं दर्ज होने जैसी खामियां भी मिली हैं। आवेदन पर दर्ज नंबर पर छात्रों को त्रुटियों की जानकारी देते हुए मूल दस्तावेज साथ लाकर आवेदन दुरुस्त कराने के लिए कहा गया है। चरणबद्ध इनकी भी डिग्री घर पहुंचा दी जाएंगी। 
विज्ञापन


एलएलएम प्रीवियस की परीक्षाएं अब 23 मार्च से
एलएलएम प्रीवियस की परीक्षाएं अब 23 मार्च से शुरू होंगी। मंगलवार से यह परीक्षाएं शुरू होनी थीं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एलएलएम के छात्रों की परीक्षा वाले दिन अन्य प्रतियोगी परीक्षा भी थीं, उनके आग्रह करने पर परीक्षा अब 23 मार्च से होंगी। परीक्षा में 180 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। आगरा कॉलेज केंद्र बनाया है।
विज्ञापन


बीएड वर्ष 2020 के द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा के अंकपत्र के लिए व्यवस्था 
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड वर्ष 2020 की द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण जिन छात्र-छात्राओं को अंकपत्र नहीं मिले हैं, वह लॉगिन आईडी से अंकपत्र का क्रमांक प्राप्त कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं को संबंधित लिंक पर जाकर अपना अनुक्रमांक डालना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज: सोशल मीडिया पर सपा सुप्रीमो पर की अभद्र टिप्पणी, आक्रोशित सपाइयों ने किया प्रदर्शन 
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक छात्र-छात्राएं इस संबंध में विश्वविद्यालय में संपर्क कर रहे हैं। उनको विभिन्न भर्तियों में आवेदन करने के लिए अंकपत्र की क्रमांक संख्या की जरूरत है। छात्र हित में लॉगिन आईडी के माध्यम से क्रमांक उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed