फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar University Pre-Phd Course Work Completed Exam Date

विश्वविद्यालय से प्री-पीएचडी कोर्स करने वालों के काम की खबर, आई परीक्षा की तारीख

Sat, 07 Mar 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 07 Mar 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar University Pre-Phd Course Work Completed Exam Date
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी कोर्स की कक्षाएं पांच मार्च को संपन्न हो गईं। फाइनल परीक्षा 26 और 28 मार्च को आयोजित कराई जाएगी। 13 से 17 मार्च तक परीक्षा फॉर्म भरे जा सकेंगे। उन्हीं छात्र-छात्राओं को परीक्षा फॉर्म भरने का मौका दिया जाएगा जिनकी उपस्थिति 75 फीसदी या उससे अधिक होगी।
विज्ञापन


पीएचडी प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. संजीव कुमार के मुताबिक परीक्षा का समय दोपहर दो से शाम पांच बजे तक रहेगा। 26 को रिसर्च मैथडोलॉजी और 28 मार्च को कंप्यूटर एंड इट्स एप्लीकेशन की परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन


कोर्स वर्क में करीब 800 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनकी 16 सेंटरों पर कक्षाएं संचालित की गईं। परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंसेज और इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आईबीएस में एकत्रित हुए छात्र-छात्राएं
प्री पीएचडी कोर्स संपन्न होने पर इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंसेज (आईबीएस) में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संस्थान के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रो. अजय तनेजा, प्रो. अजय कुमार गुप्ता, प्रो. मनुप्रताप सिंह की उपस्थिति रही। उदिता गुप्ता, अंजलि भारद्वाज, नंद कुमार मिश्रा, प्रतिभा, दिव्या ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed