{"_id":"606c12c58ebc3e8d1853d37c","slug":"dr-bhimrao-ambedkar-university-main-examinations-can-be-held-on-may","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सात मई से कराई जा सकती हैं विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सात मई से कराई जा सकती हैं विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं, तैयारी शुरू
Tue, 06 Apr 2021 01:21 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Apr 2021 01:21 PM IST
सार
- कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते परीक्षा 450 केंद्रों पर परीक्षा कराने की तैयारी
- 1044 कॉलेजों के चार लाख विद्यार्थी होंगे मुख्य परीक्षा में शामिल
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं सात मई से कराई जा सकती हैं। इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्र और परीक्षा तिथि की रूपरेखा बना ली है। कुलपति की सहमति के बाद प्रस्ताव परीक्षा समिति के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सात मई से परीक्षाएं कराने की योजना है। इसमें चार लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय से 1044 कॉलेज संबद्ध हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए केंद्रों पर एक मीटर की दूरी का पालन करने के लिए केंद्र बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
इस बार 450 केंद्र बनाए जाने की तैयारी की है। इससे विद्यार्थियों की संख्या बांटकर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन बेहतर ढंग से कराया जा सके। अभी परीक्षा कार्यक्रम की रूपरेखा बना ली है।
विज्ञापन
कुलपति की सहमति भी ली जाएगी। प्रस्तावित तिथि और केंद्रों पर बदलाव भी संभव है। इसके बाद अंतिम प्रस्ताव परीक्षा समिति के पास प्रस्ताव भेजेंगे, जहां समिति के सदस्य अंतिम मुहर लगाएंगे।
एडेड-राजकीय कॉलेज बनेंगे स्वकेंद्र
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय से 57 राजकीय और एडेड कॉलेज भी संबद्ध हैं। इन कॉलेजों के स्वकेंद्र रहेंगे और छात्र अपने ही कॉलेज में परीक्षा देंगे। बाकी के निजी कॉलेजों की परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाए जाएंगे। पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। छह से आठ सचल दल भी बनाए जाएंगे।
एडेड-राजकीय कॉलेज बनेंगे स्वकेंद्र
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय से 57 राजकीय और एडेड कॉलेज भी संबद्ध हैं। इन कॉलेजों के स्वकेंद्र रहेंगे और छात्र अपने ही कॉलेज में परीक्षा देंगे। बाकी के निजी कॉलेजों की परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाए जाएंगे। पर्यवेक्षकों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। छह से आठ सचल दल भी बनाए जाएंगे।